हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के करीबी उद्योगपति के ईडी ने जांच शुरू की

उज्जैन गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश ले जाते समय एनकाउंटर में मारा गया था विकास

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिकरू कांड की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विकास दुबे के करीबी माने जाने वाले उद्योगपति के साथ रिश्तों की पड़ताल शुरू कर दी है। कानपुर की घड़ी डिटरजेंट कंपनी के मालिकों को ED ने नोटिस भेजकर विकास से कारोबारी संबंधों को लेकर तमाम सवाल पूछे गये हैं।

सूत्रों के अनुसार कंपनी की ओर से ईडी को गुरुवार को इसका जवाब भेज दिया गया। कंपनी के दो प्रबंधकों ने अशोक मार्ग स्थित ED कार्यालय आकर जवाब दाखिल कर दिया जिसका परीक्षण किया जा रहा है। ED द्वारा जल्द ही कंपनी के मालिकों को पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी है।

विकास दुबे और कंपनी के मालिकों के रिश्ते की पड़ताल

बिकरू कांड़ के बाद विकास दुबे का घड़ी डिटरजेंट कंपनी के मालिकों के साथ गहरा रिश्ता होने की बात सामने आयी थी। इस मामले की जांच ED द्वारा शुरू किए जाने के बाद जांच एजेंसी को तमाम शिकायतें भी मिलीं‚ जिसमें घड़ी डिटरजेंट और विकास के रिश्तों का जिक्र किया गया था। इसी वजह से कंपनी को जांच के दायरे में लाते हुए पड़ताल शुरू करते हुए नोटिस भेजा गया था।

विकास और कम्पनी के बैंक खातों की जांच

दूसरी ओर ED के अधिकारी विकास के अलावा कंपनी के बैंक खातों की गहनता से जांच कर रहे हैं‚ ताकि यह पता लगाया जा सके कि विकास से संरक्षण हासिल करने के एवज में कंपनी द्वारा कोई रकम तो नहीं दी जाती थी। फिलहाल‚ ED जल्द ही कंपनी के मालिकों को तलब कर विकास के साथ उनके रिश्तों के बारे में गहन पूछताछ करने की तैयारी में है‚ वहीं विकास और कंपनी के बीच के रिश्तों के बारे में बाकी आरोपितों से भी पूछताछ का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बर्फीली हवा का असर: दिन में बढ़ी ठंड, एक ही दिन में साढ़े पांच डिग्री लुढक़ा पारा

Fri Nov 27 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। बर्फीली हवाओं ने दूसरे दिन भी तापमान को काफी नीचे गिरा दिया। एकसाथ लगभग 5.5 डिग्री की गिरावट लोगों को घर में भी तेज ठंड का एहसास कराती रही। तापमान जिस तेजी से उपर चढ़ा, उसी तेजी से नीचे भी गिर गया। हो सकता है कि आने वाले […]

Breaking News