हिमाचल के मुख्यमंत्री पहुंचे महाकाल दरबार

Himachal cm Jairam Thakur mahakal

उज्जैन। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आगर जाने से पहले उज्जैन पहुंचे और महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां से सीएम ठाकुर चिंतामण गणेश मंदिर पहुंचे। यहां भगवान गणेश का पूजन अर्चन करने के बाद आगर के लिये रवाना हो गये।

उन्होंने कहा कि वह महाकाल दर्शन के लिए आते रहे हैं। वे यहां प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए पूजा व अनुष्ठान करवाने के लिए आए हैं। हम भू वैज्ञानिकों से हिमाचल प्रदेश में होने वाले लैंड स्लाइड व अन्य प्राकृतिक आपदाओं की जांच भी करा रहे हैं। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी सीईओ जितेन्द्रसिंह चौहान ने श्री ठाकुर को मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्मृति चिह्न भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बलात्कार का आरोपी अस्पताल से फरार

Fri Sep 10 , 2021
थांदला। नाबालिग से बलात्कार का आरोपी पुलिद्य अभिरक्षा से फरार हो गया। मामला काकनवानी थाना क्षेत्र का होने से आरोपी को मेडिकल जांच के लिये शासकीय अस्पताल लाया गया था। आरोपी हास्पीटल के बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। एसडीओपी एमएस गवली ने बताया कि गुरुवार को ग्राम काकनवानी […]

Breaking News