हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर ने सपत्निक किए मां बगुलामुखी के दर्शन

नलखेड़ा, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को पहुंचे व सपत्निक मां बगलामुखी की पूजा अर्चना कर हवन भी किया।

ठाकुर 3 घंटे से भी अधिक समय मंदिर में रुके व मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान वे मंदिर के पीछे स्थित घाट पर भी पहुंचे व लखुंदर नदी पर बने डैम का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ठाकुर के मंदिर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह बरखेड़ी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य दिलीप सकलेचा एवं भाजपा के जिला मंत्री मुकेश लोढ़ा ने अगवानी की। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

हिमाचल के दूसरे मुख्यमंत्री जो बगलामुखी के दरबार में आए
जयराम ठाकुर हिमाचल के दूसरे मुख्यमंत्री हैं जो मां बगलामुखी की पूजा करने नलखेड़ा पहुंचे हैं। इसके पहले भी करीब 10 वर्ष पूर्व हिमाचल के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्रसिंह भी मां बगलामुखी की पूजा अर्चना करने नलखेड़ा आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजगढ़ में सवा तीन करोड़ की लागत से बनेगी आदर्श सड़क, विधायक ग्रेवाल ने किया भूमिपूजन

Fri Sep 10 , 2021
सरदारपुर, अग्निपथ। राजगढ नगर में मंडी गेट से कुक्षी नाके तक आदर्श सडक निर्माण की विगत कई समय से जनता की मांग थी। पूर्व में प्राप्त सैध्दांतिक स्वीकृति पर सभी के सामूहिक प्रयासों से गणेश चतुर्थी पर 3 करोड 19 लाख की लागत से बनने वाली आदर्श सडक का भूमिपूजन […]

Breaking News