24 घंटे से भी कम समय में चोरी का पर्दाफाश करने पर थाना प्रभारी का किया सम्मान

kaytha TI samman

कायथा, अग्निपथ। कार चोरी का 24 घंटे से कम समय में पर्दाफाश कर कार जब्त करने पर कायथा थाना प्रभारी को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। शनिवार को इस मौके पर ग्रामीणजन भी शामिल थे।

दरअसल, कायथा से गुरुवार सुबह 6 बजे चोरी गयी भारतीय जनता पार्टी के नेता पंकज पटेल की बोलेरो गाड़ी कायथा पुलिस ने शाजापुर जिले के सुंदरसी थाने के मकोड़ी गांव से बरामद कर लिया था। यही नहीं कायथा पुलिस अपराध में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जप्त कर लिया है।

फिलहाल आरोपी जरूर भागने में कामयाब हो गया है लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपी की शिनाख्त कर ली है और वह भी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होगा। चोरी की इस सनसनीखेज वारदात को 24 घंटे से भी कम समय में ट्रेस करने वाले का कायथा थाना प्रभारी प्रदीप राजपूत और उनकी टीम का आज कायथा में ग्रामीण जनों ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शहर भुगत रहा, जिम्मेदारों ने आंखों पर बांधी पट्टी

Sat Sep 25 , 2021
खाचरौद, अग्निपथ। पिछले एक सप्ताह में दो बार तेज बारिश के कारण शहर के चारो ओर जल भराव हो गया। जिसके कारण चारो ओर के रास्ते बाधित हो गए जो जहां था वही जाम हो गया। आखिर क्या कारण है कि हम आज तक इस जल भराव का निदान नही […]
khachrod rain water clog

Breaking News