खाचरौद में छाया घना कोहरा, दोपहर में हुई तेज बारिश

खाचरौद, अग्निपथ। नगर में रविवार प्रात: 6.30 बजे एकाएक इतना घना कोहरा छा गया की सामने से आने वाला स्पष्ट दिखाई नही दे रहा था। वाहन चालकों को अपने वाहन की लाईटें चालू करना पड़ी।

वहीं नगर के तालाब की पाल पर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर भी घने कोहरे के आगोश में आ जाने से दृश्य बेहद सुंदर दिखाई दे रहा था। वहीं दोपहर 2.30 बजे से तेज बारिश का दौर जारी रहने से जन जीवन अस्त व्यस्त व पूरा नगर पानी से तर-बतर नजर आया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश से खेतों मे पानी भर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवास प्रेस क्लब चुनाव: राष्ट्रवादी पैनल के सभी सातों प्रत्याशी विजय

Sun Oct 3 , 2021
बागलीकर अध्यक्ष, कौशल उपाध्यक्ष, राठौड़ सचिव, सहसचिव अड़ावदिया एवं मोदी कोषाध्यक्ष बने देवास, अग्निपथ। प्रेस क्लब के चुनाव रविवार को मल्हार स्मृति मंदिर में संपन्न हुए। जिसमें पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार की राष्ट्रवादी पैनल के सातों प्रत्याशी विजय रहें। अध्यक्ष पद पर अतुल बागलीकर, उपाध्यक्ष पद […]

Breaking News