देवास प्रेस क्लब चुनाव: राष्ट्रवादी पैनल के सभी सातों प्रत्याशी विजय

बागलीकर अध्यक्ष, कौशल उपाध्यक्ष, राठौड़ सचिव, सहसचिव अड़ावदिया एवं मोदी कोषाध्यक्ष बने

देवास, अग्निपथ। प्रेस क्लब के चुनाव रविवार को मल्हार स्मृति मंदिर में संपन्न हुए। जिसमें पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार की राष्ट्रवादी पैनल के सातों प्रत्याशी विजय रहें।

अध्यक्ष पद पर अतुल बागलीकर, उपाध्यक्ष पद पर शेखर कौशल, सचिव पद पर चेतन राठौड़, सहसचिव पद पर शैलेंद्र अडावदिया, कोषाध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ मोदी, प्रेस क्लब कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कमल अहिरवार एवं खुमान सिंह बैस चुने गए। सभी पत्रकार साथी चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित थे। सभी पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पमाला से स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

चुनाव संरक्षक एवं निर्वाचन अधिकारी मुन्ना वारसी और अभिभाषक संघ अध्यक्ष मनोज हेतावल की निगरानी में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोजवास टोल नाके पर मनमानी के खिलाफ करणी सेना ने दिया धरना

Sun Oct 3 , 2021
शाजापुर, अग्निपथ। रोजवास जोड़ हाईवे पर टोल टैक्स की मनमानी वसूली को लेकर राजपूत करणी सेना पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। करीब दो घंटे तक नारेबाजी के साथ चले प्रदर्शन के बाद एसडीएम एकता जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर टोल टैक्स को कम किए जाने की मांग की गई। करणी […]
Shajapur toll protest karni sena

Breaking News