15 लाख से ज्यादा बकाया संपत्तिकर जमा नहीं करने पर जमाअतखाना सील

Dewas jamatkhana seal 030222

देवास, अग्निपथ। बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण की वसूली की जा रही है। साथ ही बड़े बकायादारों से बकाया राशि वसूलने के लिए कुर्की एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान सील करने की कार्यवाही नगर निगम की टीम द्वारा की जा रही है।

बड़े बकायादारों से प्रत्यक्ष सम्पर्क कर तथा बिल के साथ शक्ति पत्र जारी किये जाने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं होने पर निगम द्वारा आदर्श नगर बीएनपी रोड पर स्थित शेख नायता जमात सोसायटी का जमातखाना की बकाया संपत्तिकर की राशि रूपयेे 15 लाख 60 हजार 522 होने पर कुर्की की कार्यवाही कर सील किया गया। इसी प्रकार शहर मे संपत्तिकर बकायादारों पर कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।

कुर्की की कार्यवाही मे निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व उपनिरीक्षक रविन्द्रसिह ठाकुर, सहायक राजस्व निरीक्षक संजय पारखे, कुश्माकर भंवर सहायक प्रवीण शर्मा, श्याम ठाकुर शामिल रहे। इसी प्रकार नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही निगम प्रभारी कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, प्रभारी सहायक यंत्री तौफीक खान व उनकी टीम द्वारा की जा रही है।

शिविर में वसूला सवा तीन लाख का संपत्तिकर

निगम की टीम द्वारा विभिन्न वार्ड क्षेत्रो मे लगाये गये वसूली केम्पो मे संपत्तिकर की राशि रूपये 3 लाख 28 हजार, जलकर की राशि रूपये 69 हजार 500, कचरा संग्रहण शुल्क की राशि 7 हजार 500 की राशि केम्पो के माध्यम से वसूल की गई। जलकर बकायादारों द्वारा जलकर की राशि जमा नही की जाने पर नल कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई की जाने के साथ ही उनके भवनो की जांच भी निगम की टीम द्वारा की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीक्षा से पहले मुमुक्षु रिदम कोचर का किया बहुमान

Thu Feb 3 , 2022
महिदपुर, अग्निपथ। संयम पथ की दीक्षा से पहले नगर की लाड़ली बेटी रिदम कोचर का बहुमान नगर के जैन समाज द्वारा किया गया। इस दौरान विभिन्न आयोजन किये, बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति भी दी। जैन धर्मशाला में श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ, अणु महिला मंडल एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी नवयुवक […]
Mahidpur rythem kochar bahuman 030222

Breaking News