एक साल पहले मिली मंजूरी पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं, यात्री परेशान

Badnagar kachhi badod kharb sadak 19102021

आजादी के 75 साल बाद भी सडक़ जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है ग्रामीणजन

रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जबकि कई ग्रामों के नागरिक सडक़ जैसी मूलभूत सुविधा से अब भी वंचित हैं। जो आंदोलन करने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक गांव क्षेत्र में है- काछी बड़ौदा।

एक वर्ष पूर्व काछी बडौदा से बैगंदा और काछी बड़ौदा से मुलथान मार्ग निर्माण के ठेके ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (आरईएस) विभाग द्वारा दिए गए थे। परन्तु 1 वर्ष के बाद भी उक्त मार्ग का काम चालू नहीं हुआ है। इन मार्गों की राशि भी प्राप्त हो चुकी है। उसके बावजूद भी इन मार्गों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता सतीश मूंदड़ा ने बताया कि उक्त समस्या से जनपद पंचायत बदनावर के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इन मार्गों की दुर्दशा सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

यह दोनों मार्ग क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के द्वारा स्वीकृत किये गए हैं। जिस पर डामरीकरण भी किया जाना है। लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं किया जाना भी एक चिंतनीय विषय है। बताया जा रहा है कि उक्त ठेकेदार एक कर्मचारी का पति है जिसके कारण कोई भी इस ओर ध्यान नही दे रहा है। अगर इन दोनों मार्गों पर शीघ्र ही निर्माण कार्य चालू नहीं किया तो मजबूरन किसानों के द्वरा आंदोलन किया जाएगा।

किसानों की परेशानी

इन दोनों मार्गों पर कई किसानों के खेत हैं। जहाँ उन्हें आने जाने व फसल काटकर लाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिससे किसान काफी परेशान हैं। किसानों की आंदोलन की चेतावनी के बाद जनपद पंचायत की मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमती तीजा पंवार ने दोनों मार्गो का अवलोकन कर 8 दिन में कार्य चालू करवाने का आश्वासन दिया है। अब देखना है कि 8 दिन में काम चालू होता है कि नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वाध्याय संस्कार : वाट्सएप ग्रुप पर 18 महीनों तक भगवद् गीता पर किया चिंतन

Tue Oct 19 , 2021
अखिल भारतीय चौबीसा ब्राह्मण समाज के अनुष्ठान की पूर्णाहुति खाचरौद, अग्निपथ। अखिल भारतीय चौबीसा ब्राह्मण समाज के वाट्सअप ग्रुप में वरिष्ठ सदस्य मधुसुदन जोशी के सुझाव व संकल्पानुसार स्वाध्याय संस्कार नाम से श्रीमद् भगवद् गीता पर सामूहिक चिंतन मनन किया गया। 23 मई से शुरू हुए इस नवाजार में गीता […]
whatsapp par Geeta ka gyan

Breaking News