जमीन बंटवारे का विवाद: एक ही परिवार के लोगों में चली तलवारें, 5 साल के बच्चे सहित 5 घायल

रतलाम, अग्निपथ। जिले के रावटी में जमीन के बंटवारे के पुराने विवाद में शनिवार रात खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में 5 साल के बालक और दो महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें देर रात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विवाद मक्का को सडक़ पर सुखाने की बात को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया। गांव के दयाराम गुर्जर और उसके काका मुन्ना लाल गुर्जर के बीच 4 वर्ष पुराना बंटवारे का विवाद चल रहा था। रंजिश में शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रावटी पुलिस के अनुसार खेत की मक्का सडक़ पर सुखाने को लेकर यह विवाद हुआ है। इसमें फरियादी रतनी बाई ,उसके पुत्र कालू और दयाराम, पुत्र वधू ममता और पोते पीयूष को हमले में चोट आई है। घायलों को देर रात रावटी अस्पताल में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विवाद में घायल हुए दयाराम ने बताया कि 4 वर्ष पुराना 15 बीघा पारिवारिक जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। इसकी रंजिश को लेकर काका मुन्ना, चचेरे भाई विनोद और सोनू ने अन्य लोगों के साथ मिलकर तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। इसमें उसका 5 वर्षीय बेटा भी घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, अल्प्राजोलाम का 200 ग्राम पाउडर की डिलीवरी करने आया था

Sun Nov 7 , 2021
मंदसौर, अग्निपथ। कोतवाली पुलिस ने नशीला मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अल्प्राजोलाम 200 ग्राम पाउडर बरामद किया है। जब्त पाउडर की कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने पाउडर बेचने और खरीदने और उपलब्ध करवाने वालों को […]

Breaking News