उज्जैन में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

Jhabua alav

 प्रदेश में छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा- तापमान 1.3 डिग्री

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में बीते तीन दिनों से तीव्र शीतलहर बनी हुई है। मौसम विभाग ने उज्जैन में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटों तक शीतलहर की आशंका है। मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि धूप खिलने के बाद उसमें मामूली तेजी बनी हुई है। सोमवार-मंगलवार की रात शहर का तापमान 5 से बढक़र 6.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम इतना ही सर्द बना रहेगा।

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने कहा कि उत्तर भारत की ओर से 6 से 8 घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार से आ हवाओं के कारण मौसम सर्द है। जिससे मौसम प्रभावित है। दिन में मौसम खिला साफ है धूप है तो दिन का तापमान तो बढ़ सकता है पर रात का पारा और नीचे गिरने की संभावना है। इसीलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की रफ्तार धीमी पडऩे से मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंड से मामूली राहत मिली है। अधिकांश इलाकों में रात का पारा 6 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ है। सभी शहरों की बात की जाए तो रात का पारा 10 डिग्री से कम पर बना हुआ है। प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा शीतलहर की चपेट में है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव होगा। कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

ग्वालियर का रात का पारा 2 डिग्री के आसपास है। छतरपुर जिले के नौगांव में पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस है। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में रात के तापमान में मामूली बढ़त आई है। 25 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके बाद रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर के आसपास ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश की संभावना है।

खजुराहो, नौगांव, सिवनी, उमरिया और ग्वालियर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां मौसम विभाग ने सीवियर कोल्ड वेव (अति शीतलहर) घोषित किया है। भोपाल समेत 9 जिले सुबह तक कोल्ड वेव (शीतलहर) की चपेट में रहे। भोपाल के अलावा रीवा, मंडला, सागर, सतना, दतिया, खंडवा, खरगोन और रतलाम में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। कुछ इलाकों को छोड़ दिया जाए तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के नीचे बना हुआ है।

न्यू ईयर पर ज्यादा ठंड की संभावना कम

हवाओं की रफ्तार धीमी पडऩे से भोपाल, पचमढ़ी और दतिया में रात के पारा सबसे ज्यादा चढ़ा है। पचमढ़ी में 3 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। यहां पारा माइनस 0.5 तक पहुंच गया था। कुछ इलाकों को छोड़ दिया जाए तो सभी जगह दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अभी भी यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस से कम बने हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिन तक तापमान कम-ज्यादा होता रहेगा। नए साल पर बहुत ज्यादा ठंड की संभावना कम है।

शीतलहर का अलर्ट

मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, बैतूल, रायसेन, सीहोर, धार, उज्जैन, शाजापुर और दतिया में शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम विवि का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल होंगे शामिल

Tue Dec 21 , 2021
सुबह 11 बजे से शुरू होगा समारोह, 131 विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय का 25वां दीक्षान्त समारोह 22 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कुलाधिपति व राज्यपाल मंगूभाई पटेल इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह के मुख्यअतिथि उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगे। सुबह 11 बजे […]
Governer Mangubhai patel at ujjain 21122021

Breaking News