कोरोना का असर कम: 1500 रुपए की अभिषेक रसीद से गर्भगृह से दर्शन शुरू

आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर फिलहाल प्रतिबंध जारी

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन वीआईपी श्रद्धालुओं को गर्भगृह से होना शुरू हो गए हैं। मंदिर प्रबंध समिति ने गुरुवार से 1500 रुपए की अभिषेक रसीद से दर्शन शुरू करवा दिए हैं। हालांकि आम श्रद्धालुओंं के गर्भगृह से दर्शन को प्रतिबंधित रखा गया है।

भगवान महाकाल के गर्भगृह से दर्शन और अभिषेक की लालसा हर श्रद्धालु को रहती है। काफी दिनों से कोरोना संक्रमण के तेज होने के चलते मंदिर प्रबंध समिति ने गर्भगृह से 1500 की रसीद कटवाने वाले सहित आम श्रद्धालुओं के दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था। आम श्रद्धालुओं के दर्शन तो पहले ही प्रतिबंधित किए जा चुके थे।

आखिरकार प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर कम होते ही मंदिर प्रबंध समिति ने गुरुवार से 1500 रुपए की अभिषेक रसीद शुरू कर दी। जिसमें दो व्यक्ति गर्भगृह से जाकर भगवान महाकाल का अभिषेक कर सकता है।

आम श्रद्धालुओं का प्रवेश फिलहाल प्रतिबंधित

हालांकि मंदिर प्रबंध समिति ने कोरोना संक्रमण की दर कम होता देखकर 1500 रुपए की अभिषेक रसीद शुरू की गई है। लेकिन आम श्रद्धालुओं का गर्भगृह से भगवान महाकाल के दर्शन पर प्रतिबंध जारी रहेगा। क्योंकि दर्शन के दौरान आम श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाना मुश्किल होता है। इसलिए मंदिर प्रबंध समिति ने उक्त निर्णय लिया है।

सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि करते रहे दर्शन

हालांकि 1500 रुपए की अभिषेक रसीद से दर्शन तो बंद कर दिए गए थे। लेकिन वीवीआईपी श्रद्धालुओं का प्रवेश इस दौरान लगातार चलता रहा। इनमें विशेषकर सत्ता पक्ष से जुड़े जनप्रतिनिधि शामिल रहे। हालांकि गर्भगृह में प्रवेश करने को लेकर शहर के सांसद ने विरोध के स्वर मुखर किए थे और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस पर विरोध दर्शाया था। लेकिन इसके बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनधि लगातार उज्जैन आकर दर्शन करते रहे। इसके बाद यह स्वर थम गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वसंत पंचमी पर कल सांदीपनि आश्रम में कराया जाएगा विद्यारंभ संस्कार

Thu Feb 3 , 2022
सिद्ध योग में वसंत पंचमी, प्रदोष काल में रवि योग भी उज्जैन। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी के नाम से जाना जाता है यह सरस्वती के प्राकट्य का दिवस भी है। इसी दिन से बसंत ऋतु का आरंभ माना गया है। इस बार माघ मास […]

Breaking News