जन आंदोलन के रूप में 3 मार्च से चलाया जायेगा शिप्रा शुद्धिकरण अभियान

कलेक्टर की श्रमदान करने के लिए नागरिकों से अपील

देवास, अग्निपथ। शिप्रा नदी के शुद्धिकरण जिले में 3 से 15 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। इसे जन आंदोलन का रूप देने के लिए शिप्रा नदी से लगे गांवों के रहवासी और साधु-संत आदि श्रमदान करेंगे।

कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान के संबंध में कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान क्षिप्रा से लगी ग्राम पंचायत बराय, दखनाखेडी, छापरी, भडापिपल्याष, कुमारिया, क्षिप्रा (सुकल्याम), रूपाखेडी लौहार पिपल्यास, गदईशा पिपल्याश, आट, सिरोंज, देवर और पटाडा के नागरिक श्रमदान करेंगे। अभियान में जन सहयोग से क्षिप्रा किनारे पौधारोपण कार्य भी किया जायेगा।

अभियान में प्रतिदिन एक ग्राम पंचायत के लगभग एक हजार लोग श्रमदान करेंगे। साधु-संत, जनप्रतिनिधि, समाजिक संगठन, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी भी श्रमदान करेंगे। शुद्धिकरण के लिए एक पॉकलेन, तीन जेसीबी, 15 ट्रैक्टर और 4 डम्पर कार्य में सहयोग के लिए रहेंगे। ग्रामीणों द्वारा भजन और कीर्तन का आयोजन भी किया जायेगा।

शिप्रा से लगी ग्राम पंचायतों के नागरिकों को शिप्रा को स्वगच्छ रखने के लिए, घाट और पुल पर गंदगी नहीं करने के लिए लगातार प्रेरित किया जायेगा। क्षिप्रा का धार्मिक महत्व है, क्षिप्रा को स्वंच्छे रखने का सभी नागरिक संकल्प ले।

नदी में मिल रहा उद्योगों केे गंदे पानी पर लगेगी रोक

बैठक में कलेक्टर ने बताया कि शिप्रा शुद्धिकरण अभियान में नदी से लगे उद्योगों के कर्मचारियों और मजदूरों द्वारा भी श्रमदान किया जायेगा। कलेक्टर नगर निगम, जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य संबंधित अधिकारी टीम बनाकर नदी से लगी इण्डरस्ट्रियों का निरीक्षण कर कार्रवाई के लिए कहा है। देवास इण्डस्ट्रीयल एरिया की जिन फैक्टरियों का गंदा पानी शिप्रा में मिल रहा है उसे उद्योग परिसर में फिल्टर प्लांट लगाकर परिसर में लगाये गये पेड़-पौधों की सिंचाई या अन्य उपयोग में लाने के लिए कहा जाएगा।

ग्राम पंचायतें फिल्टर प्लांट लगाएं

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि क्षिप्रा से लगी सभी ग्राम पंचायते नाली के गंदे पानी को फिल्टर करने के लिए फिल्टर प्लांट लगाने के लिए प्रस्तााव भेजे। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों से क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए दो दिन में सुझाव भी मांगे है।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अतिरिक्तक सीईओ श्री राजेश दीक्षित सहित अन्यस संबंधित अधिकारी, क्षिप्रा से लगी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टेर शुक्ला ने कहा कि 03 से 15 मार्च तक जन आंदोलन के रूप में क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

13 साल पुराने एडवोकेट नलिन शर्मा मर्डर केस में दूध कारोबारी मोहन वासवानी सहित 4 को सजा

Fri Feb 25 , 2022
13 साल पुराने बहुचर्चित एडवोकेट नलिन शर्मा हत्याकांड मामले में उज्जैन कोर्ट नेे 25 फरवरी 2022 को दिया फैसला।
advocate naleen sharma murder accused

Breaking News