आज से शुरू होंगे स्कूल

10वीं व 12वीं की कक्षाएं लगेंगी, लंच में भी विद्यार्थी कक्षा में रहेंगे

उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश सरकार के 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 18 दिसंबर से खोले जाने का निर्णय लेने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने भी सभी सरकारी स्कूलों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं नियमित रूप से तुरंत संचालित कराई जाएं। सबसे पहले शुक्रवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) होगी। इसमें अभिभावक को बुलाया जाएगा।

मीटिंग में नहीं आने वाले अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से भी शिक्षक और प्राचार्य से बात कर सकेंगे। इसमें विद्यार्थी के परिजन से उनके रिवीजन टेस्ट की कॉपी प्राप्त अंकों एवं आगामी बोर्ड परीक्षा के संबंध में बातचीत की जाएगी। आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत ने इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास और शासकीय हाई और हाई सेकंडरी स्कूल के सभी प्राचार्य को आदेश जारी किए हैं।

एप पर अटेंडेंस होगी

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश द्वारा जारी एसओपी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश के सभी विद्यालयों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन होगा। अत: अकादमिक सत्र समाप्ति में कम समय शेष रहने से सघन मॉनिटरिंग की दृष्टि से यह आदेश जारी किए जा रहे हैं।

इस तरह मॉनिटरिंग होगी

राज्य कार्यालय के ओआईसी जिला कार्यालय के जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, सहायक जिला परियोजना समन्वयक, संयुक्त संचालक, कार्यालय के संयुक्त संचालक, उप संचालक और सहायक संचालक नियमित रूप से मॉनिटरिंग करेंगे। उन्हें यह कार्य करना होगा। प्रत्येक निरीक्षणकर्ता अधिकारी प्रतिदिन 5 विद्यालयों से वीडियो कॉल के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से फीडबैक लेंगे। वीडियो का स्क्रीनशॉट विमर्श पर अपलोड करेंगे साथी के पत्र में जानकारी भरेंगे। सप्ताह में कम से कम 1 दिन विद्यालय को ग्रहण करके वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे। विद्यार्थियों शिक्षकों की उपस्थिति एवं अध्ययन के स्तर की जानकारी विमर्श पोर्टल पर करेंगे।

गाइड लाइन के मुताबिक स्कूलों को यह दिए निर्देश

  •  कक्षा दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं नियमित रूप से तुरंत संचालित कराएं।
  • कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए विद्यार्थियों का नामांकन एवं उपलब्ध अध्यापन कक्ष के आधार पर प्राचार्य द्वारा स्थानीय स्तर पर नियम ने लिया जा सकेगा।
  •  18 दिसंबर को सभी विद्यालयों में पीटीएम आयोजित की जाएगी। इसमें क्लास के अनुसार अलग-अलग समय पर अभिभावकों को आमंत्रित किया जाएगा।
  • बैठक में जो भी अभिभावक ना आ सके, उनके साथ ऑनलाइन चर्चा करेंगे। अभिभावकों के साथ विद्यार्थी के रिवीजन टेस्ट की कॉपी प्राप्त अंकों एवं आगामी बोर्ड परीक्षा की चर्चा की जाएगी।
  • जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों से पूर्व में सहमति प्राप्त हो चुकी है, उनसे पुन: सहमति की आवश्यकता नहीं होगी।
  • विद्यालय में सामूहिक रूप से एक जगह छात्रों को एकत्रित ना होने दें, विद्यालय में प्रार्थना, सामूहिक गतिविधियां, खेल इत्यादि प्रतिबंधित रहेंगे।
  • भोजन अवकाश के दौरान भी विद्यार्थी अपनी कक्षा में ही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आश्वासन के बाद भी किया विरोध प्रदर्शन

Thu Dec 17 , 2020
महाकाल क्षेत्र के होटल व रेस्टोरेंट रहवासी संघ ने लगाए काले झंडे, कलेक्टर ने सोमवार को बातचीत का दिया समय उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत आगामी दिनों में मंदिर के सामने के होटल रेस्टोरेंट और मकान हटाए जाना प्रस्तावित हैं। गुरुवार दोपहर संभागायुक्त-कलेक्टर के आगमन पर […]

Breaking News