गायों को मारकर अवशेष खेत मे फेंके, ग्रामवासियों ने दफनाए

फोटो 1, 2
करीब 10 गायों की हत्या कर मांस व खाल लेकर आरोपी फरार

देवास, अग्निपथ। शहरी सीमा से कुछ दूरी पर स्थित गांव देवली में रविवार को अज्ञात बदमाशों ने आठ से दस गायों को काटने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण जनो ने गायों के अवशेष को दफनाया।

सेना के सेवानिवृत्त जवान वीरेंद्र कुमार झलाया ने बताया कि देवली डैम के पास रोड किनारे उनका खेत हैं। सुबह सात बजे घर से खेत पहुंचे तो देखा कि मेरे परिवार के कमल झलाया के खेत पर कुछ कुत्ते मांस खा रहे थे। पास जाकर देखा तो वहां पर गाय काटने के अवशेष मिले थे। एक गाय के बच्चा गर्भ थैली में मिला था। आंतडिय़ां आसपास फैली हुई थी जो आवारा कुत्ते उठा-उठाकर ले जा रहे थे। मौके पर मोबाइल फोन करके नीलेश पटेल और कमल झलाया को बुलाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आसपास के थानों का पुलिस बल व एसडीओपी पीएन गोयल वज्र के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

ग्रामीण जनों ने बताया कि हमारे गांव में काफी संख्या में लावारिस गाय घूमती है। जो रात में पानी पीने के लिए डैम की तरफ जाती है। शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने करीब आठ से दस गायों को काटकर मार डाला व गाय का मांस व खाल मौके से ले गए हैं। जांच में पुलिस को घटनास्थल से चार पहिया वाहन के टायर के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलते ही बजरंग दल टोंकखुर्द हिंदू संगठन एवं आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने तत्काल स्थिति पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आक्रोश जताया व दोषियो को तत्काल पकड़ कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाया व गायों के अवशेष भागों को देवली डैम पर दफनाया गया। ग्रामीणजनो ने कहा की अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनपर करवाई नही की गई तो जल्द ही समस्त हिन्दू समाज थाने का घेराव कर आंदोलन किया जवेगा।
एसडीओपी पीएन गोयल ने बताया कि तालाब के पास डैम पर चार से पांच गायों के अवशेष मिले हैं। अज्ञात लोगों ने कृत्य किया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। उक्त घटना किसने की है इसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी एवं पेट्रोलिंग भी बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अप्राकृतिक संबंध से इंकार करने पर दी धमकी,पीडि़त ने खाई फिनाइल की गोली

Mon May 9 , 2022
उज्जयिनी होटल के मैनेजर पर वेटर ने लगाया गंभीर आरोप उज्जैन, अग्निपथ। पर्यटन विभाग की उज्जयिनी व क्षिप्रा होटल के मैनेजर के खिलाफ वेटर ने नीलगंगा थाने में शिकायत की हैं। आरोप लगाया कि मैनेजर उससे अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता है। विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी […]

Breaking News