परिवार के साथ देवास लौट रहे बाइक सवार को पिकअप ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

हादसे

देवास, अग्निपथ। शिप्रा के पास हतुनिया गांव के पास एक सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, उसकी पत्नी और एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार लईक (60), अकिला बी (55) और आहिल (10) अपने रिश्तेदार के यहां पटवाखेड़ी गए थे। वहां से शाम को देवास लौटते समय हतुनिया के पास एक पिकअप ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

डाक्टरों ने लइक खान को मृत घोषित कर दिया। जबकि, उनकी पत्नी अकिला को सिर में गंभीर चोंट आ गई। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें इंदौर रैफर कर दिया। जबकि, जिला अस्पताल में आहिल का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैंक डिप्टी मैनेजर ने किया 15 लाख का गबन

Tue Jan 25 , 2022
1526 छात्रों अकाउंट खोलने के पैसे अपने खाते में जमा किये, केस दर्ज इंदौर, अग्निपथ। लसूडिय़ा थाने में एक बैंक मैनेजर और उसके दो साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दोनों पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। यह केस बैंक के ही अफसर ने दर्ज […]

Breaking News