मुख्यमंत्री 17 मई को करेंगे विकास कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण

हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के साथ करेंगे नागरिकों से संवाद

देवास, अग्निपथ। अधोसंरचना विकास को गति देने तथा हितग्राही मूलक योजनाओ का लाभ नागरिको को पहुंचाने के उद्देश से प्रदेश मे विकास कार्यो के भूमिपूजन, लोकार्पण हितग्राहियो को हितलाभ वितरण व नागरिको से संवाद कार्यक्रम 17 मई को सायं 4 बजे से आनलाइन वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से सीधा प्रसारण मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान के मुख्य आतिथ्य मे होगा।

स्थानीय मल्हार स्मृति आडिटोरियम मे आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मे देवास शहर मे किये जाने वाले विकास एवं निर्माण कार्य के भूमिपूजन, लोकार्पण, के साथ हितग्राहियों को हितलाभ वितरण मे सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि हितग्राहियो के खातों मे डाली जावेगी। शासन की पुनर्घत्वीकरण योजनान्तर्गत नवीन कलेक्टर भवन एवं शासकीय आवास निर्माण एवं परिसर का भूमिपूजन आयोजित कार्यक्रम मल्हार स्मृति आडिटोरियम मे सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य मे तथा जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व सभापति अंसार एहमद एवं शहर के भाजपा के सम्मानीय पदाधिकारियो की उपस्थिति मे कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डाक्टर पर हमला करवाने वाला इनामी बदमाश पकड़ाया, जेल भेजा

Sat May 14 , 2022
नपा सीएमओ ने संपत्ति विवाद में दी थी देवर की सुपारी उज्जैन,अग्निपथ। एक डाक्टर पर हमला करने के केस में फरार पांच हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने पकडक़र जेल भेज दिया। आरोपी ने शुजालपुर नपा सीएमओ से सुपारी लेकर करीब छह माह पूर्व डाक्टर पर हमला करवाया था। […]

Breaking News