लव जिहाद में आलिया बनी शुजालपुर निवासी रचना की मौत

  • सुसनेर थाने के सामने एम्बुलेंस में पड़ा रहा शव, 9 घंटे बाद पिता को मिला

  • पति इरफान फोन बंद कर सुसनेर ले आया था शव

सुसनेर, अग्निपथ। शनिवार की देर रात को सुसनेर थाने में लव जिहाद की पीडि़ता की मौत का मामला सामने आया है। मामले में पीडिता का शव करीब 4 घंटे तक सुसनेर थाने के सामने एम्बुलेंस में पडा रहा है। काफी देर की मशक्कत के बाद देर रात को शुजालपुर पुलिस की मौजूदगी में पीडिता का शव उसके पिता को सौपा गया। शुजापुर और सुसनेर दोनों थानों की पुलिस मामले से पल्ला झाडऩे का प्रयास करती रही। इस चक्कर में 9 घंटे के बाद पिता को उसकी बेटी की लाश मिल पाई।

पुुलिस के अनुसार लव जिहाद में आलिया बनी शुजालपुर की रचना को उसका पति इरफान और ससुर इलाज कराने के लिए भोपाल ले गए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके बाद पति इरफान और ससुर उसके शव को एम्बुलेंस से सुसनेर थाने ले आए। जानकारी लगने पर मृतका के मायके वाले भी सुसनेर पहुंचे और बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मर्ग कायम करने की मांग करने लगे। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई मर्ग कायम नही किया।

देर रात को सुसनेर और शुजालपुर पुलिस के साथ रचना (आलिया) की लाश उसके परिजनो के सौंपी गई। साथ ही उसके पति और ससुर को भी शुजालपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिसको वे शुजालपुर लेकर गए। परिजन मृतका का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति से करना चाहते थे। रचना (आलिया) के पिता मोहनलाल खेरवाल के अनुसार बेटी की कमर टूट गई थी और साथ ही इंफेक्शन और अन्य बीमारी से पीडित थी।

सुसनेर थाने में दर्ज हुआ था लव जिहाद का मामला

गत वर्ष 24 अगस्त को सुसनेर थाने में पीडि़ता की शिकायत पर पति इरफान पर लव जिहाद के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। मामले में जबरदस्ती रचना का धर्मांतरण करने सहित मारपीट की शिकायत की गई थी। तब से मारपीट के कारण पीडि़ता बीमार थी। जमानत होने के बाद से इरफान ने पीडि़ता को बच्चो के कारण फिर से विश्वास में ले लिया था। आज ज्यादा तबियत खराब होने पर इरफान अपने पिता के साथ उसे इलाज के लिए भोपाल ले गया था। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

इनका कहना

शुजालपुर की महिला की भोपाल में मौत हो गई थी। उसका पति और ससुर महिला के शव को सुसनेर लेकर आ गए थे। महिला शुजालपुर की रहने वाली है। उसके परिजन हिन्दु रीति रिवाज से उसका अंतिम संस्कार करना चाहते थे। परिजनो की इच्छा पर शव उनको सौपा गया है। मामले में आगे की कारवाई शुजालपुर पुलिस करेंगी। – आलोक परेटिया, एसआई पुलिस थाना सुसनेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने पर देवास जिले के दो पुलिसकर्मी निलंबित

Mon Jun 6 , 2022
देर रात पुलिस अधीक्षक ने जिले के थानों का किया निरीक्षण, एफआरवी के दो चालकों को हटाया देवास, अग्निपथ। पुलिस अधीक्षक ने पिछले दिनों देर रात कंजर डेरों पर दबिश देकर करोड़ों रूपए की सामग्री कंजर डेरों से जब्त की थी। जिससे आरोपियों में पुलिस का खौफ व्याप्त है। यह […]

Breaking News