एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, 8 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया

एडिलेड। भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस डे नाइट टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस हार के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें आने वाले मैचों में और भी बढ़ जाएगी, क्योंकि कप्तान विराट कोहली भारत वापस लौटेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के सामने मैच जीतने के लिए 90 रन का टारगेट था. ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 93 रन बनाकर मैच जीत लिया. स्टीव स्मिथ (1) और जो बर्न्स (51) नाबाद रहे. तीसरे दिन भारतीय टीम ने एक विकेट पर 9 रन से आगे खेलना शुरू किया. इसके बाद टीम ने 27 रन बनाने में 8 विकेट गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 5 और पैट कमिंस ने 4 विकेट लिए.

एडिलेड टेस्ट का तीसरा दिन टीम इंडिया के लिए बुरा सपना साबित हुआ. दूसरे दिन के अंत तक मजबूत दिख रही टीम इंडिया डे-नाइट टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम 90 मिनट में सिमट गई. भारतीय टीम ने जब नौ विकेट पर 36 रन बनाए थे तब मोहम्मद शमी को चोटिल होने के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शुभेंदु के बीजेपी में जाने पर बोली टीएमसी- हमारे लिए खुशी की शाम, वायरस मुक्त हुए

Sat Dec 19 , 2020
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने तगड़ा झटका दिया है। ममता के सबसे खास रहे शुभेंदु अधिकारी सहित कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। शुभेंदु ने इस दौरान ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमले किए। इस बीच, टीएमसी ने कहा है […]

Breaking News