मुस्लिम युवक के साथ दलित युवती के जाने पर बवाल

देवास के उदयनगर में भीड़ ने गाडिय़ां तोड़ीं, धार्मिक स्थल में भी तोडफ़ोड़

देवास, अग्निपथ। जिले के उदयनगर में दलित युवती के मुस्लिम युवक के साथ जाने पर बवाल हो गया। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर बंद रखा गया। थाने का घेराव कर आरोपी को पकडऩे की मांग की गई। गांव में जुलूस भी निकाला गया। आरोपी और उसके दो रिश्तेदारों के घर पर पत्थर फेंके गए।

भीड़ ने एक धार्मिक स्थल में तोडफ़ोड़ भी की। साथ ही आरोपी के परिवार की दो बाइक और एक कार को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।

युवती के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया, हम चार भाई-बहन हैं। एक बहन और भाई स्कूल गए थे। पिता इंदौर गए हुए थे। मैं और अपहृत हुई बहन शुक्रवार दोपहर 2 बजे अपने खेत पर खाद डाल रहे थे। इसी बीच फरजान (20) पिता सज्जुददीन आया और बहन (19) को आवाज देकर अपने पास बुलाया। इसके बाद वह बहन को बाइक पर बैठाकर ले गया।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

आरोपियों को पकडऩे की मांग को लेकर सुबह से उदयनगर में बंद रखा गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकडऩे का आश्वासन दिया, इसके बाद हालात सामान्य हुए। बागली एसडीएम एस. सोलंकी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। एसडीएम सोलंकी ने पीडि़त परिवार से बात की।

तोडफ़ोड़ मामले में भी हुई कार्रवाई

उदयनगर में फिलहाल हालात काबू में हैं, एहतियातन शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि मामला शुक्रवार का है। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, तोडफ़ोड़ मामले में भी दो लोगों को आरोपी बनाए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अभी इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं बोल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माल के बंटवारे ने चोरों को पहुंचाया हवालात डाक्टर के घर चोरी का हुआ खुलासा

Sun Aug 28 , 2022
जानलेवा हमले के केस में फरार पारदी निकला आरोपी, दोनों रिमांड पर उज्जैन,अग्निपथ। जिला अस्पताल में डाक्टर के घर चोरी का कोतवाली पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। वारदात दो पारदी युवकों ने की थी। बंटवारे को लेकर विवाद करने पर दोनों नकदी व सोने की चेन सहित धरा […]

Breaking News