डंपर के कारण दो हादसे: एक की मौत, एसआई घायल

हादसे

स्कूली बच्चों को लेने जा रही वैन डंपर में घुसी, ड्राइवर की मौत

देवास, अग्निपथ। स्कूल से बच्चों को लेने जा रही एक वैन हाईवे पर जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में वैन ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान इंदौर में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक हादसा एबी रोड स्थित अमौना चौराहा के समीप शुक्रवार सुबह 9.30 बजे हुआ। जिसमें योगेश गुप्ता (50) घायल हो गया। हादसे तब हुआ जब योगेश अपनी वैन से शिप्रा की ओर स्कूली बच्चों को लेने जा रहा था। तभी अमौना चौराहा के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में घुस गई। जिससे योगेश की कार पुरी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार योगेश को सिर व पूरे शरीर में चोट लगी है। जिसे 100 डायल की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चोट अधिक लगने से उसे इंदौर रेफर कर दिया। इंदौर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आशिफ शेख ने बताया कि हमारे पास योगेश गुप्ता को एक्सीडेंट होने पर गंभीर अवस्था में लाया गया था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। उसे गंभीर चोट लगी थी। मामले में औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस जांच कर रही है कि डंपर सडक़ किनारे खड़ा था या चल रहा था।

डंपर ने एसआई को मारी टक्कर

वहीं दूसरा हादसा भोपाल रोड पर शुक्रवार को खटांबा क्षेत्र में हुआ। रांग साइड आ रहे डंपर चालक ने देवास से सोनकच्छ ड्यूटी पर जा रहे एसआई की बाइक से को टक्कर मार दी। हादसे में सबइंस्पेक्टर मान सिंह को हाथ-पैर व अन्य जगह चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दोपहर में एसआई मान सिंह देवास से सोनकच्छ ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी भोपाल रोड स्थित खटांबा के समीप रांग साइड से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे एसआई की बाइक डंपर के अगले पहिए में फंस गई थी। गनीमत रही कि वे खुद पहिए की चपेट में नहीं आए। सूचना मिलने पर पुलिस स्टॉफ व परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने एसआई का उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन बच्चों के पिता ने कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी ने धार में दर्ज कराया केस

Fri Jan 13 , 2023
धार, अग्निपथ। शहर के महिला थाने में एक अनोखा मामला दर्ज किया है, जिसमें तीन बच्चों के बाप ने पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी को पति की दूसरी शादी की बात पता चली तो वह भागकर ससुराल पहुंच गई। परिजनों की समझाइश और […]
उज्जैन पुलिस फाइल

Breaking News