डकैती की योजना बनाते हथियारबंद 7 बदमाश गिरफ्तार

धार, अग्निपथ। डकैती की योजना करते कानवन पुलिस ने हथियारबंद 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 20 से 30 साल की उम्र के ये बदमाश कोद-बिड़वाल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस के मुताबिक 24.सितंबर की रात में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोद में कोद बिडवाल रोड पर गुप्ता पेट्रोल पम्प के समीप पुलिया के पास खेत में 6 -7 व्यक्ति खतरनाक हथियारों से लैस होकर गुप्ता पेट्रोल पम्प को लूटने की योजना बना रहे हैं। साइड में रोड किनारे सफेद रंग का एक छोटा हाथी लोडिंग टेम्पो (एमपी 13 एल 4592) भी खङ़ा है।

इश पर टीआई दीपकसिंह चौहान थाना कानवन ने तत्काल दो टीम गठित की। जिसमें टीम 1 में टीआई दीपक चौहान के साथ उपनिरीक्षक राजेश चौहान, सउनि मोहन जाट, प्रधान आरक्षक रामेन्द्र, कुलदीप, आऱक्षक संजय, शाहरुख तथा टीम 2 में सहायक उप निरीक्षक रमेशचन्द्र भाभर, प्रधान आरक्षक भारत वामनिया, आरक्षक बनेसिंह, भगवती, नवीन, दिनेश ओहरी के साथ मौके पर पहुंचे तो पास के खेत से थोङी दूर पहले रुके जहाँ एक छोटा हाथी लोडिंग टेम्पो गाङी खड़ी थी। पुलिया के पास खेत किनारे बबूल के पेङ के पास 7 लोग घेरा बनाकर बैठे दिखाई दिये।

जिनकी बातें ध्यान से सुनी तो ये लोग आपस में हथियारबंद होकर रात को गुप्ता एचपी पेट्रोल पम्प के स्टाफ को डराकर पेट्रोल पम्प को लूटने की योजना बना रहे थे। टीआई दीपक चौहान द्वारा तत्काल फोर्स को इशारा कर दबिश दी तो 7 व्यक्ति हथियार सहित पकड़ा

इन्हें किया गिरफ्तार

चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस ने राकेश पिता दरथ भाटी जाति मोगिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम चौराना थाना बिलपांक जिला रतलाम, गोविन्द पिता कैलाश चारण जाति मोगिया उम्र 26 साल निवासी कोद, मुकेश उर्फ अखिलेश पिता गोपाल पंवार जाति मोगिया उम्र 20 साल निवासी छनगारा, आमीन पिता गनी खां जाति मुसलमान उम्र 21 साल निवासी मुसावदा थाना सादलपुरा, समीर पिता मंसूर पटेल जाति नायता मुसलमान उम्र 28 साल निवासी मुसावदा थाना सादलपुर, मनोज पिता अंतरसिंह राठौर जाति मोगिया उम्र 22 साल निवासी धमाना थाना बदनावर तथा कृष्णा पिता प्रकाश मुनिया जाति भील उम्र 21 साल निवासी भिङावद थाना बडनगर जिला उज्जैन का होना बताया।

पकड़े गए आरोपी राकेश के पास एक देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतुस, 100 रुपये नगदी, आरोपी गोविन्द से एक बांस का लठ्ठ व 50 रुपये नगदी तथा कीपैड मोबाईल, आरोपी मुकेश उर्फ अखिलेश पंवार से एक लोहे की तेज धारदार खटकेदार चाकू, नगदी 100 रुपये तथा एक मोबाईल,आरोपी आमीन से लोहे की एक तेज धारदार तलवार, नगदी 200 रुपये तथा एक मोबाईल, आरोपी समीर से लोहे का एक खटकेदार चाकू व नगदी 100 रुपये आरोपी मनोज से तेज धारदार एक खुकरी, नगदी 100 रुपये तथा वीवो कम्पनी का मोबाईल

तथा आरोपी कृष्णा से बाँस की एक लकङी, 150 रुपये नगदी तथा एक वीवो कम्पनी का मोबाईल मिले तथा आरोपी मुकेश उर्फ अखिलेश द्वारा बताने पर घटना में उनके द्वारा पास खङी टाटा कम्पनी की मैजिक का उपयोग किया जाता है जिस पर आऱोपी मुकेश उर्फ अखिलेश से उक्त टाटा कम्पनी की छोटा हाथी लोडिंग गाङी  जप्त की। उक्त सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने जुर्म स्वीकार करते गुप्ता एचपी पेट्रोल पम्प को लूटने की योजना बनाना एवं योजना पर कार्यवाही के लिये हथियारों को लेकर लूटने की तैयारी करने के दौरान पुलिस आ जाना बताया।

अन्य चोरियों में भी शामिल थे बदमाश

आरोपियों थाने पर लाकर चोरी व लूट के अन्य अपराधों के बारे में पूछते आरोपियों द्वारा रतलाम लेबङ हाईवे के आसपास के गांवों में ट्रांसफार्मर आईल, मोटर केवल, मोटरसाइकिल, बकरा बकरी चोरी करना बताने पर आरोपियों से थाने की कुल 6 चोरियों का खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपियों से थाना कानवन के पूर्व अपराधों में चोरी गया ट्रांसफार्मर आईल करीब 200 लीटर, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, मोटर केवल तथा मरे हुये बकरे की खालें जप्त की गईं। आरोपीगणों से थाने के एवं धार जिले के अन्य अपराधों में पूछताछ हेतु न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना कानवन टीम तथा सायबर सेल आरक्षक प्रशान्त का विशेष योगदान रहा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध शराब जब्त की, दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Sun Sep 25 , 2022
बडऩगर, अग्निपथ। अवैध शराब संबंधित अपराधो की रोकथाम हेतू चलाये गये विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाश भुरिया के निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविन्द्र बोयट के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी मनीष मिश्र व टीम व्दारा कार्यवाही करते 25 सितम्बर को अवैध रूप से मोटर सायकल […]

Breaking News