पंकजा मुंडे पहुंचीं महाकाल, भोग आरती के इंतजार में आधा घंटा बैठी

कहा- राहुल गांधी के अलावा अन्य को यूपीए का चेयर पर्सन बनाना व्यक्तिगत मामला, सिद्धि विनायक-मंगलनाथ मंदिर में भी की पूजा अर्चना

उज्जैन, अग्निपथ। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश की सह प्रभारी पंकजा मुंडे सोमवार की सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने आधा घंटा इंतजार करने के बाद भोग-आरती के दर्शन किए। लोक शक्ति में कार्यक्रम के बाद वह मंगलनाथ मंदिर भी पहुंचीं। यहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना भी की।

लोक शक्ति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जाने से पूर्व पंकजा मुंडे भगवान महाकाल के दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। यहां पर पुजारी संजय गुरु ने गर्भगृह की दहलीज से उनका पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद वह साक्षी गोपाल मंदिर पहुंचीं। यहां पर प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने सिद्धि विनायक गणेश के दर्शन कर पुजारी चम्मू गुरू से आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां से उनका काफिला वापस नंदीहाल पहुंचा। उस दौरान भोग आरती का समय हो रहा था और सुश्री मुंडे की इच्छा थी कि वह आरती में शामिल हों। सुबह 10.30 बजे से लेकर करीब आधा घंटे वहां भोग आरती की प्रतीक्षा करतीे रही। इसके बाद आरती शुरू हुई और पुन: वह भगवान महाकाल की चौखट पर पहुंचीं और आरती में शामिल हुईं।

प्रोटोकाल वालों को नगाड़ा गेट पर रोका

नंदीहाल में आरती से पूर्व आम श्रद्धालुओं की लाइन गणपति मंडपम से चलाई जा रही थी। लेकिन जब आरती शुरू हुई तब लाइन को वहीं पर रोक दिया गया था। लेकिन प्रोटोकाल प्राप्त श्रद्धालुओं को नगाड़ा गेट पर ही रोक दिया गया था। लेकिन न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों को अधिक समय तक नहीं रोक पाए। नंदीहाल में जगह बनाकर उनको प्रवेश दे दिया गया था।

मंगलनाथ मंदिर भी पहुंचीं

लोक शक्ति कार्यालय में आयोजित बैठक में बूथ कार्यकर्ता और मंडल अध्यक्षों से भी मिलीं। इसके पश्चात उनका काफिला मंगलनाथ मंदिर पहुंचा। यहां पर महंत राजेंद्र भारती और जितेंद्र भारती ने उनका पूजन-अर्चन पंडित द्वारा संपन्न कराया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सहित मंदिर प्रशासक नरेंद्र सिंह राठौर पूरे समय मौजूद रहे।

संजय राउत की पत्नी की पेशी मामले से काटी कन्नी

महाकालेश्वर मंदिर में मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे ने कहा कि मुझे राष्ट्रीय सचिव के साथ प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया है। ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ यह नारा भाजपा को ताकतवर संगठन बनाता है। आगामी नगर निगम निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए संगठन ने दो प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के साथ कोर कमेटी की बैठक में चर्चा की है।

प्रत्येक संभाग मेंं प्रभारी नियुक्त कर क्षेत्र का दौरा किया जाएगा। शरद पंवार के एनडीए के चेयर पर्सन के बयान पर उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र में भाजपा का विरोध करते हैं। वह केवल महाराष्ट्र तक ही सीमित हैं। मैं उनको शुभकामनाएं देती हूं। यूपीए का प्रभाव एनडीए पर नहीं पड़ेगा। इससे हमारी ताकत और बढ़ती जाएगी। यूपीए का चेयरपर्सन राहुल गांधी के अलावा अन्य को बना रहे हैं। इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यह यूपीए का व्यक्तिगत मामला है। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत की पीसीबी बैंक घोटाले में इडी की पेशी के जवाब से उन्होंने कन्नी काट ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिलावटखोरों कुछ तो शर्म करो..!

Mon Dec 28 , 2020
मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर जिला प्रशासन ने सोमवार को २३ लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है। मिलावटी सामग्री बेचने के दोषी इन करीब एक दर्जन से अधिक व्यापारियों में कई तो ऊंची दुकानें हैं, जिनका नाम ब्रांड बन गया है और लोग अच्छे सामान की चाहत […]

Breaking News