एक सप्ताह में बन जाएगा सतीगेट सडक़ के चौड़ीकरण का प्लान

महापौर ने स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, सर्वे शुरू

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में कंठाल चौराहे से छत्रीचौक होते हुए गोपाल मंदिर तक की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सडक़ को स्मार्ट सिटी कंपनी शहर की सबसे आदर्श व्यवसायिक सडक़ बनाने की योजना पर काम कर रही है। बुधवार को महापौर मुकेश टटवाल ने स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों के साथ इस सडक़ का निरीक्षण किया।

कोशिश है कि इस सडक़ का नो व्हीकल जोन बनाकर इसका सौंदर्यीकरण किया जाए और ऐसी सुविधाएं भी जुटाई जाए ताकि बाहर से उज्जैन आने वाले लोग भी यहां खरीदारी करने पहुंच सके। महापौर का दौरा निपटने के तत्काल बाद स्मार्ट सिटी कंपनी के इंजीनियरों ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। कंपनी सीईओ आशीष पाठक ने एक सप्ताह में सर्वे पूरा करने को कहा है।

महापौर मुकेश टटवाल और स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक ने बुधवार की दोपहर कंठाल चौराहे से लेकर सती गेट तक निरीक्षण किया। महापौर के निरीक्षण में क्षेत्रीय पार्षद प्रकाश शर्मा और रजत मेहता भी शामिल थे। उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी को पुराने शहर की एक किसी एक सडक़ को स्ट्रीट फॉर पिपल के रूप में परिवर्तित करना है। इसी प्रोजेक्ट के लिए सतीगेट वाली सडक़ का चयन किया गया है।

यहां के पुराने बाजार को नया रूप दे कर विकसित किया जाना है। सडक़ का चौड़ीकरण, नो व्हीकल जोन, फुटपाथ निर्माण सहित सौंदर्यीकरण के काम यहां किए जाएंगे। महापौर ने निरीक्षण के दौरान इलाके के व्यवसायियों से भी बात की। ज्यादातर व्यापारी सडक़ चौड़ीकरण पर भी सहमत है। महापौर ने इलाके के व्यापारियों से बातचीत के बाद स्मार्ट सिटी अधिकारियों को जल्द ही पूरे प्लान का ले आउट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा सोमवार से यहां सर्वे शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर कितनी रकम खर्च होगी, यह भी डिटेल सर्वे के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

इनका कहना

स्ट्रीट फॉर पीपुल कांसेप्ट पर इस सडक़ पर काम किया जाएगा। मार्ग के ज्यादातर व्यापारी भी सडक़ चौड़ीकरण पर सहमत है। बुधवार से ही फिजिबिलिटी सर्वे शुरू भी कर दिया गया है। सर्वे पूरा होने के बाद चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की प्लानिंग की जाएगी। – आशीष पाठक, सीईओ स्मार्ट सिटी कंपनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाखों की ठगी मामले में नागपुर से पकड़ाए दंपत्ति,जेल भेजा

Wed Nov 2 , 2022
फ्रेंचाईसी दिलाने के नाम पर रिश्तेदार को लगाई थी 16 लाख की चपत उज्जैन, अग्निपथ। नागपुर की एक दंपति करीब दो साल पहले रिश्तेदार से ही 16 लाख रुपए ठग कर भाग गए थे। पांच दिन पहले दर्ज केस में कोतवाली पुलिस दंपत्ति को पकडक़र लाई ओर बुधवार को जेल […]

Breaking News