एक बच्चे की मां को कुंवारी बता युवक की शादी करवाकर हड़पे डेढ़ लाख

बच्चे का पता चलने पर थाने पहुंचा बड़नगर का युवक, महिला गिरफ्तार

धार, अग्निपथ। शहर के नौगांव थाने पर फर्जी शादी करवाने का मामला सामने आया है, जहां एक दलाल ने महिला को कुंवारी बताकर युवक की शादी करवा दी और उससे 1 लाख 40 हजार रुपए हड़प लिए। जब युवक को महिला के शादीशाुदा होने की जानकारी लगी तो उसके होश उड गए। साथ ही महिला का पहले से एक बच्चा होने की भी बात सामने आई तो युवक ने नौगांव थाने पर पहुंचकर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही दलाल की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार फरियादी राहुल पिता शंभुलाल चावड़ा माली निवासी ग्राम गजनीखेड़ी थाना भाटपचलाना (बड़नगर) जिला उज्जैन ने आरोपी महिला शर्मिला पिता रेवाराम पति सोनू निवासी भोगावा चौकी मोरटक्का थाना ओंकारेश्वर-खंडवा व दलाल रूमालसिंह पिता गुमानसिंह निवासी ग्राम खरमपुरा-बड़वानी के खिलाफ नौगांव थाना धार में धारा-420, 120बी व 34 भादवि के तहत केस दर्ज करवाया है। प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला शर्मिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दलाल रूमालसिंह की तलाश की जा रही है।

दूसरा आधार कार्ड लगाकर की थी शादी

पुलिस के अनुसार दोनों की शादी गत 17 नवंबर को ही हुई है। यह शादी धार कोर्ट में शपथ पत्र पर की गई थी। इसके बदले फरियादी राहुल ने दूसरे पक्ष को 1 लाख 40 हजार रुपए दिए थे। लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि महिला शर्मिला की पहले से शादी हो चुकी है। साथ ही उसका एक बच्चा भी है। इस कारण राहुल ने धार के नौगांव थाना पहुंचकर केस दर्ज करवाया। साथ ही शर्मिला को भी गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस के अनुसार शर्मिला ने नाम बदलकर यानी दूसरा आधार कार्ड लगाकर शादी की थी।

गिरोह के एंगल से जांच करेंगी पुलिस

जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों का संपर्क दलाल रूमालसिंह के जरीए हुआ था। दोनों की शादी रूमालसिंह के माध्यम से ही हुई थी। चूंकि शादी धार कोर्ट में हुई, इसलिए प्रकरण भी धार में दर्ज किया गया। पुलिस अब इस मामले में गिरोह के एंगल से आरोपी दलाल रूमालसिंह की तलाश कर रही है। रूमालसिंह के पकड़ाने पर कई जानकारी सामने आ सकती है। धार में शादी के नाम पर पूर्व में भी कई तरह की धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में भी पुलिस उसी एंगल से जांच करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला के गले से झपटा 8 तोले सोने का हार, बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी में कैद

Tue Dec 6 , 2022
शादी से लौट रही थी महिला, रैकी कर वारदात को अंजाम देने की आशंका धार, अग्निपथ। शहर के नौगांव में महिला से चैन स्नेचिंग का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें पलक झपकते ही बदमाश महिला के गलें में झपट्टा मारकर लाखों रुपए का हार छिनकर फरार हो गए। पूरी […]

Breaking News