अब स्मार्ट बिजली मीटर, मतलब घर नहीं आएंगे मीटर रीडर

प्रदेश में उज्जैन तीसरा शहर जहां मीटर लगे

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में घरों में शुक्रवार से सामान्य मीटर के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो गए हैं। यानि घर बैठे ही रीडिंग ली जा सकेगी। मीटर रीडर घर नहीं आएंगे। इसकी शुरुआत शुक्रवार को तिरुपति एवेन्यू में रहने वाली शालिनी निगम के घर से हुई।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि रतलाम और इंदौर के बाद इस तरह के अत्याधुनिक मीटर लगाने वाला उज्जैन तीसरा शहर है। उपभोक्ता अब उर्जास ऐप पर अपने घर में लगे स्मार्ट मीटर लाइव देख सकेंगे। ऐसे में मीटर रीडिंग का झंझट ही खत्म हो जाएगा।

हर माह की अंतिम तारीख पर मीटर से रेडियो फ्रीक्वेंसी तरीके से डाटा सीधे बिलिंग सेक्शन में पहुंच जाएगा। इसके एवज में बिजली कंपनी उपभोक्ताओं से किसी तरह का शुल्क नहीं लेगी। उज्जैन मप्र का स्मार्ट मीटर वाला तीसरा शहर बना तोमर ने बताया कि कंपनी आगामी एक माह के दौरान देवास, महू, खरगोन में भी स्मार्ट मीटर स्थापना प्रारंभ करेगी।

ये पूरे शहर स्मार्ट मीटर वाले होंगे। इन स्थानों पर मीटर रीडरों का काम खत्म हो जाएगा, हर माह की अंतिम तिथि पर मीटर से रेडियो फ्रिक्वेंसी तरीके से डाटा सीधे बिलिंग सेक्शन पहुंच जाएगा। बिजली कंपनी इन स्मार्ट मीटर के लिए उपभोक्ताओ से कोई भी शुल्क नहीं लेगी।

उज्जैन में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर शुभारंभ के संक्षिप्त समारोह में स्मार्ट मीटर सेल के प्रभारी डीएस चौहान, उज्जैन अधीक्षण यंत्री आशीष आचार्य, इंजीनियर एसएन वर्मा, राजीव पटेल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिर्फ मीटर स्मार्ट नहीं हो..!

Fri Jan 8 , 2021
बिजली विभाग ने शहर में स्मार्ट मीटर लगाने शुरू कर दिए हैं। रतलाम और इंदौर के बाद अब उज्जैन वह तीसरा शहर बन गया है जहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। विभाग का दावा है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को फायदा है। इसके जरिए विभाग का तकनीकी विभाग […]

Breaking News