घूरने की बात पर हमले में 4 युवक जख्मी जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चाकू

देवास, अग्निपथ। बीती रात औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत आने वाले हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में होलिका दहन के समीप खड़े लोगों में मामूली घूरने की बात पर विवाद हो गया। विवाद में चाकूबाजी की घटना हो गई जिसमें चार युवकों को चाकू लगे हालांकि सभी की स्थिति बेहतर है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान वहीं रहने वाले कुछ युवक खड़े थे इसी दौरान बिना वजह वहां चार युवक पहुंचे और उन्होंने चंदन पिता सपनदेव नाथ निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, निलेश विश्वास निवासी लेबर कॉलोनी ,गोहन निवासी बंगाली कॉलोनी व अक्षय निवासी बंगाली कॉलोनी पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग निकले।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि चार मरीज पहुंचे थे जिनको धारदार हथियारों से चोटे लगी है। अक्षय नामक युवक को सिर पर ज्यादा चोट लगी थी। सभी की स्थिति स्थिर है।

इधर, औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने फरियादी चंदन पिता सपनदेव नाथ उम्र 22 की रिपोर्ट पर चार युवकों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है जिसमें 2 युवक नाबालिग बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लड़की भागने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Tue Mar 7 , 2023
7 घायल, 2 गंभीर पेटलावद, अग्निपथ। बीती रात में पेटलावद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गेहंडी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। जब तक पहला पक्ष कुछ समझ पाता तब तक सभी ने एक के बाद […]

Breaking News