लंबी खेंच के चलते बारिश नहीं हो रही, किसान संघ ने महाकाल से की प्रार्थना

उज्जैन, अग्निपथ। लंबी खेंच के चलते जिले में बारिश नहीं हो रही है। इससे फसलें सूखने लगी हैं। किसानों की परेशानी के निराकरण के लिए भारतीय किसान संघ ने भगवान महाकाल को पत्र भेंट करके बारिश के लिए निवेदन किया है।

यह जानकारी देते हुए भारतीय किसान संघ के कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि पूरे देश में ही लंबी खेंच की वजह से बरसात नहीं हो रही है। इसके चलते फसलें सूखने लगी हैं। किसान परेशान हो रहा है। भारतीय किसान संघ ने रक्षाबंधन के दिन भगवान महाकाल को पत्र भेंट करते हुए बारिश की प्रार्थना की है।

इस दौरान शिवचरण शर्मा, ईश्वर सिंह राजपूत, मांगीलाल आंजना, राजेश सिंह, भगवान सिंह सोलंकी, मानसिंह गोंदिया, सेवाराम, हरि सिंह, मनोहर सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे।

रामचरित मानस की विशाल शोभायात्रा

उज्जैन, अग्निपथ। अखंड मानस मास पारायण पूर्णाहुति पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कपित्थ नगर कायथा में मानस मंडल के तत्वावधान में रामचरित मानस की विशाल शोभायात्रा ( चल समारोह ) 4 सितंबर 2023 को परम्परागत मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करेगा।

स्थानीय ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष श्रावण भादव मास में अखंड मानस पाठ का आयोजन विगत 40 वर्षों से विभिन्न वाचनकर्ता मंडल समितियों के सहयोग से सतत् चलता आ रहा है।

इस वर्ष इस मानस अनुष्ठान की पूर्णाहुति 4 सितंबर 23 सोमवार को हो रही है। मानस मंडल द्वारा आयोजित इस समारोह में उपस्थित होकर ओंकारेश्वर महादेव के श्रंगार दर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील ओंकारेश्वर सेवा समिति ने की है।

Next Post

वेस्ट झोन कराते प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने जीते पदक

Wed Aug 30 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। गोवा में आयोजित वेस्ट झोन कराते प्रतियोगिता में उज्जैन के खिलाडिय़ों पदक प्राप्त किए। 6 राज्य और 700 खिलाडिय़ों के बीच उज्जैन जिले के 12 खिलाडिय़ों ने अपने हूनर का प्रदर्शन किया। कोच मुकुंद झाला के अनुसार प्रतियोगिता गोवा के मनोहर परिकर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। […]