शराबी ने हथौड़ी से किया पत्नी और मां पर हमला

उज्जैन, अग्निपथ। बीती शाम शराबी ने घर में विवाद करते हुए पत्नी और मां पर हथौड़ी से हमला कर दिया। दोनों गंभीर घायल हुई है। हमला करने के बाद शराबी भाग निकला था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर में सुरेश पिता भवंरलाल वर्मा किराये के मकान में पत्नी कौशल्या और मां श्यामूबाई के साथ रहता है। बीती शाम नशे की हालत में घर पहुंचा था। नशा कर आने पर पत्नी ने उसे टोका तो सुरेश ने मारपीट शुरू कर दी। बहू के साथ पुत्र को मारपीट करता देख बीच-बचाव के लिये मां श्यामूबाई आ गई।

गुस्से में उसने घर में रखी हथौडी से पत्नी और मां के सिर पर हमला कर दिया। दोनों गं ाीर चोंट लगने पर लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आये तो सुरेश भाग निकला। घायल सास-बहू को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों के बयान दर्ज किये।

मामले में घायल कौशल्याबाई के पुत्र यश की शिकायत पर पिता सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कौशल्याबाई ने बताया कि पति काम धंधा नहीं करता है और नशे का आदी हो चुका है। परिवार मूलरूप से बडऩगर के ग्राम लौहान का रहने वाला है। खेतीबाड़ी होने पर घर का खर्च चलता है।

Next Post

महापौर से कहा सल्फास की गोली बांट दो, ताकि सभी मर जाएं तब सडक़ को स्मार्ट बना लेना

Fri Sep 29 , 2023
केडी गेट चौड़ीकरण: छज्जा तोडऩे की मुनादी से नाराज रहवासी नगर निगम पहुंचे उज्जैन, अग्निपथ। केडी गेट चौड़ीकरण में फिर से छज्जा तोडऩे की मुनादी कराए जाने से नाराज स्थानीय लोग नगर निगम में पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महापौर मुकेश टटवाल भी मौके पर पहुंच गए तो […]