इंदौर रोड पर पलटी तेजगति से दौड़ती ई रिक्शा पलटी, 1 महिला की मौत, दूसरी घायल

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौररोड पर बीती रात तेजगति से दौड़ती ई-रिक्शा पलटी खा गई। रिक्शा में चार महिलाएं सवार थी। एक गंभीर घायल हुई थी। जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि महात्युंज्य द्वारा के समीप गुरूवार-शुक्रवार रात ई-रिक्शा पलटी खा गई थी। जिसमें चार महिलाएं सवार थी। लोगों ने रिक्शा को खड़ा किया और महिलाओं को बाहर निकाला। एक की हालत गंभीर थी, जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। दूसरी को मामूली चोंट थी। महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के दौरान चालक रिक्शा लेकर भाग निकला था।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां गंभीर घायल महिला का नाम सुधा पति मुकेश चौहान (36) निवासी नानाखेड़ा होना सामने आया। मामूली घायल सुगनबाई थी। जिसने बताया कि हम रसोई बनाने का काम करते है। रात में एक कार्यक्रम से वापस रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहे थे।

रिक्शा की र तार तेज होने पर संतुलन बिगड़ गया था। जिससे हादसा हुआ है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया और गंभीर घायल के परिजनों को सूचना दी। इस बीच रात 3 बजे के लगभग सुधा की मौत हो गई। ड्युटी क पाउंडर की सूचना पर मर्ग कायम किया और शुक्रवार सुबह मृतिका का पोस्टमार्टम कराया।

इस दौरान परिजनों ने बताया कि सुधा 2 बच्चों की मां थी। उसके पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था। सुधा बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। एएसआई सतीश नाथ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। रिक्शा चालक की तलाश के लिये दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है।

Next Post

20 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश छैनू को पुलिस ने धरदबोचा

Fri Mar 1 , 2024
विभिन्न थानों में कुल 52 अपराध हैं पंजीबद्ध क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने पकड़ा उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में कुख्या बदमाश छैनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक ओपी मिश्रा, डी.एस.पी क्राइम योगेश सिंह […]