नगर पालिका की लापरवाही के विरोध में युकां ने किया मच्छर मारने की दवा का छिडक़ाव

डेंगू व मलेरिया के प्रकोप से शहरवासियों को बचाने के लिए उठाई जिम्मेदारी

धार, अग्निपथ। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। नगर पालिका और मलेरिया विभाग के सुस्त रवैये के कारण मच्छर मारने के लिए फॉगिंग या अन्य जतन नहीं किए जा रहे हैं। इसका नुकसान शहर की जनता को उठाना पड़ रहा है। इसके विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए शहर में मच्छर मार दवा का छिडक़ाव किया।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार और शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शनिवार शाम शहर के मुख्य मार्ग मोहन टाकीज, धानमंडी, आनंद चौपाटी, राजवाड़ा, पौ चौपाटी, नालछा दरवाजा, प_ा चौपाटी, भाजी बाजार होते हुए मोहन टाकीज तक मच्छर मार दवा का छिडक़ाव किया।

इसके पहल शुक्रवार को बस स्टैण्ड, कुम्हार गड्ढा, भोज हॉस्पिटल चौराहा, अनिल प्लाजा, तिरुपति नगर, मगजपुरा से त्रिमूर्ति नगर चौराहा तक छिडक़ाव किया, छिडक़ाव के दौरान आम जनता ने कांग्रेस के इस जनसेवा कार्य की सराहना की एवं टीम के साथ चलकर दवाई छिडक़ाव में सहयोग किया।

दवा छिडक़ाव के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर सिंह छाबड़ा, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव बिंजवा, अरविंद नायक, बंटी डोड, मनोज सिंह चौहान, सुनील चौहान, मोहन डामोर, शकील खान टेलर, कालू प्रजापत, मोहमद अली, दुर्गेश वर्मा, कृष्णा सुजान, संजय प्रजापत, इमरान कादरी, विक्की राठौर, दीपक राठौर, चेतन राठौर, रईस चाचा, अज्जू ठाकुर, रवि योगी, चेतन परमार, वसीम खान, अतुल शरण, रवि सेन, अतुल चौहान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जन शामिल हुए।

नपा के जिम्मेदार नहीं चेते तो करेंगे आंदोलन

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार और जसबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि जो काम नगर पालिका और मलेरिया विभाग को करना चाहिए वो काम लोगों के साथ मिलकर कांग्रेस को करना पड़ रहा है। नगर पालिका आपसी झगड़े में उलझी है, जिसके कारण शहरवासी डेंगू-मलेरिया जैसी अनेक बीमारियों से पीडि़त हो रहे है। कार्यकर्ता सिटी बजाकर नपा को जगाने का संदेश देते हुए चल रहे थे। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि नगर पालिका अगर अब भी नहीं जागी तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Next Post

सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए करने को लेकर किसान संघ ने निकाली रैली

Sat Sep 14 , 2024
मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पोलायकलां, अग्निपथ। सोयाबीन की फसल के दाम छह हज़ार रुपये प्रति क्विंटल सहित अन्य मांगों को लेकर क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को बस स्टैंड पर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर पोलायकला पहुंचे। नगर के विभिन्न […]