जीजा ने साली से छेड़छाड़ की विरोध करने पर पति को पीटा

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल थाना क्षेत्र के बेगमबाग में रहने वाली महिला से उसके जीजा ने छेड़छाड़ की, जब उसके पति ने इस हरकत का विरोध किया तो जीजा ने उसकी भी पिटाई कर दी जिसके बाद साली ने महाकाल थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई।

महाकाल पुलिस के मुताबिक गरीब नवाज कॉलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला घरेलू काम करती है। उसका पति शराब पीने का आदी है जिसके चलते उनके बीच झगड़े भी होते हैं। पति की शराब पीने की आदत से परेशान वह परेशानियों का जिक्र अक्सर अपने जीजा अब्दुल वाहिद पिता अब्दुल शकील निवासी बेगमबाग से करती थी। 19 मार्च को जीजा अब्दुल वाहिद उसके घर पहुंचा और छेडछाड की उस वक्त महिला का पति मो. इमरान घर पर नहीं था।

इस पर अब्दुल वाहिद ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया, महिला ने विरोध किया लेकिन परिवार का मामला होने से यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद अब्दुल वाहिद 25 मार्च को फिर उसके घर पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। यह बात महिला ने घर पर मौजूद अपने पति को बताई जिसके बाद अब्दुल वाहिद को ऐसा करने से रोका। इससे अब्दुल वाहिद गुस्सा हो गया और उसने महिला के पति की जमकर पिटाई कर दी। मामले में महाकाल पुलिस ने केस दर्ज किया है।

इंगोरिया से गायब हुई थी बालिका, 36 घंटे में पुलिस ने खोजा

उज्जैन, अग्निपथ। इंगोरिया थाना क्षेत्र में रहन वाली नाबालिग बालिका को एक युवक बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों ने बालिका के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई और युवक पर अपहरण करने की आशंका जताई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद 36 घंटे में बालिका को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Next Post

तीन साल का बालक खेलते-खेलते गिरा, सिर में चोंट लगने से हो गई मौत

Thu Mar 27 , 2025
उज्जैन, अग्निपथ। चिंतामण थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जवासिया में रहने वाले एक 3 साल के बालक की घर के बाहर खेलते समय गिरकर मौत हो गई। कच्ची सडक़ पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोंट लग गई थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित […]