उज्जैन के जिला आत्मरक्षा कराते संघ के खिलाडिय़ों का ऑल इंडिया शौर्य कप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

6 खिलाडिय़ों ने. म.प्र. टीम की तरफ से खेलते हुये जीते मेडल

उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया शौर्य कप कराते प्रतियोगिता में उज्जैन जिला आत्मरक्षा कराते संघ के 6 खिलाडिय़ों ने. म.प्र. टीम की तरफ से खेलते हुये मेडल प्राप्त किये।

मेतांशी यादव ने 14 से 15 वर्ष की उम्र समुह में काता (एक्शन -मुवमेन्ट) और कुमीते (फाइट) दोनो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। रिदा अली ने 16 से 17 उम्र समुह में सिल्वर और ब्रांज मेडल प्राप्त किया। यशस्वी यादव ने 12 से 13 उम्र समुह में काता, कुमीते दोनो में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। दिव्या पंथी ने 18 उम्र समुह में बॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग समुह में कुणाल सेन ने 14 से 15 उम्र में गोल्ड और ब्रांज मेडल प्राप्त किया। रुद्रांस निखार ने अपने उम्र समुह में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन करने पर खिलाड़ीयो के साथ उनके अनुभवी कोच कमल सोनी का भी सम्मान किया गया।

इस शानदार प्रदर्शन पर संस्था के अध्यक्ष संतोष कुशवाह, महर्षि सान्दीपनी स्कूल की प्राचार्या भारती महेश तिवारी एवं सुनील सोनी, जयकिशन सोनी दीपक कुशवाह,सुधीर तिवारी, नंदनी सोनी,स्मृति सोनी,ओम तिवारी शिवम तोमर, राजेराज सिंह चैहान और साथी खिलाडीयो ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

साथ ही कहा कि यह कमल सोनी सर की मेहनत का ही परिणाम है कि उज्जैन के खिलाड़ी जहां भी जाते है उनके सभी खिलाड़ीयों का प्रदर्शन शानदार होने की वजह से वे दर्शको एवं अन्य खिलाडीयों के आकर्षण का केन्द्र रहते हैं। अध्यक्ष संतोष कुशवाह ने कहा कि खिलाडीयो की यह उपलब्धि जिले एवं प्रदेश के लिये गर्व की बात है। नियमित प्रशिक्षण कठिन परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण ने प्रतिभाओं को इस मुकाम तक पहुंचाया।

Next Post

इंटरनेशनल खिलाड़ी रोहिणी कलम आत्महत्या केस: मप्र जुजित्सु संघ का उपाध्यक्ष गिरफ्तार, कोच फरार

Thu Nov 20 , 2025
दोहरे उत्पीड़न से टूट गई थी होनहार एथलीट देवास, अग्निपथ। जुजित्सु (मार्शल आर्ट) की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम की आत्महत्या के मामले में देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश जुजित्सु संघ के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रोहिणी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप […]

Breaking News