पोलायकला को मिलेगी सौगात: 1 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा शानदार पार्क और दुकानें

पोलायकला, अग्निपथ। नगर के वार्ड क्रमांक 2 में मनोरंजन और सुविधाओं के नए युग की शुरुआत होने जा रही है। नगर परिषद द्वारा स्वर्गीय शालिग्राम तोमर की जन्मस्थली पर एक भव्य पार्क और आधुनिक दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को नगर परिषद के सभाकक्ष में आयोजित विशेष सम्मेलन में 12 पार्षदों की उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सहित दो अन्य प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री की घोषणा अब होगी धरातल पर साकार

मुख्यमंत्री द्वारा 12 जनवरी 2025 को कालापीपल में लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम के दौरान पोलायकला में पार्क और दुकान निर्माण की घोषणा की गई थी। अब एक वर्ष बाद यह वादा पूरा होने जा रहा है। 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क से नागरिकों को टहलने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा। लंबे समय से नगरवासी इस सुविधा की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने वाली है।

अवैध कब्जे हटेंगे, दुकानदारों को मिलेगा मौका

नगर परिषद सीएमओ भगवान सिंह भिलाला ने बताया कि जिस स्थान पर पार्क का निर्माण होना है, वहां वर्तमान में कुछ लोगों ने अवैध रूप से गुमटियां रखकर कब्जा कर रखा है। प्रशासन द्वारा इन कब्जाधारियों को समझाइश दी जा रही है और भूमि का सीमांकन कार्य शुरू कर दिया गया है। परिषद द्वारा वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखकर यह मार्गदर्शन भी मांगा गया है कि वर्तमान में वहां व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को नवनिर्मित दुकानों में प्राथमिकता कैसे दी जा सकती है।

00000

Next Post

कलेक्टर का कड़ा रुख: अस्पताल भवन की जांच के निर्देश, 20 दिन में नल-जल कार्य पूर्ण करने की डेडलाइन

Thu Jan 22 , 2026
मोहन बड़ोदिया, अग्निपथ। कलेक्टर ऋजु बाफना ने गुरुवार को मोहन बड़ोदिया क्षेत्र का सघन दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय कन्या शाला और नल-जल योजना का निरीक्षण करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों को जमकर फटकार लगाई। अपूर्ण भवन के लोकार्पण […]