नीलगाय सामने आने पर बाइक सवार कार में घुसा, कार चालक भी घायल, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। विजयागंज मंडी और भेसुनी के बीच आज सुबह कार चालक और बाइक सवार को बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। कार चालक भी घायल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया मुकेश पिता देवीसिंह शर्मा निवासी भेसुनी दूध लेने विजयागंज मंडी जा रहा था।

इसी दौरान सडक़ पर अचानक नीलगाय विदक कर सामने आ गई। नीलगाय सामने आने से बाइक सवार मुकेश का बैलेंस बिगड़ा और वह तेज गति से सामने से आ रही कार से टकरा गया। हादसे में मुकेश की मौत हो गई। कार चालक विष्णु रतनलाल भी घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

धरम बडला पर पिता-पुत्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पिता की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। चिंतामन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम धरम बडला में बाइक सवार पिता पुत्री को आज सुबह 7.30 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। बेटी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने बताया बेराम पिता आलम खान निवासी केडी गेट अपनी बेटी आलिया को अम्बोदिया स्थित स्काई पब्लिक स्कूल छोडऩे जा रहे थे।

इसी दौरान धरम बडला के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लोगों ने उन्हें संभाला और सडक़ किनारे किया। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने बेराम खान को मृत घोषित कर दिया। बेटी आलिया को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Breaking News