बीयर से भरा ट्राला पलटा : ग्रामीणों ने की लूटपाट, रोकने पहुंची पुलिस पर किया पथराव

धार में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख की अवैध मदिरा जब्त

धार, अग्निपथ। जिले की कुक्षी तहसील के बाकी घाट पर शनिवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्राला पलट गया। इस वाहन में भारी मात्रा में बीयर की पेटियां लदी हुई थीं। जैसे ही ट्राला पलटने की खबर आसपास के ग्रामीणों को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और बीयर की पेटियां लूटना शुरू कर दिया।

पुलिस पर हमला और वाहनों में तोडफ़ोड़

हादसे की सूचना मिलते ही जब स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लूटपाट रोकने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में पुलिस के दो वाहनों के कांच टूट गए। स्थिति को बेकाबू होते देख तुरंत टांडा पुलिस थाने से अतिरिक्त बल बुलाया गया। एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता और कुक्षी टीआई राजेश यादव भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की सख्ती बढ़ते ही ग्रामीण घाट क्षेत्र से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

300 पेटियां ले उड़े ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, ट्राला क्रमांक एमपी-69 एच-7121 इंदौर वेयरहाउस से बीयर भरकर सिया इंटरप्राइजेज चांदपुर (आलीराजपुर) की शराब दुकान पर जा रहा था। पुलिस के अनुमान के मुताबिक, ग्रामीणों ने पलटे हुए ट्राले से करीब 300 पेटियां चोरी कर ली हैं। घटना के बाद शराब कंपनी से जुड़े लोग भी सक्रिय हुए और रात में ही दूसरा वाहन बुलाकर शेष बची हुई पेटियों को शिफ्ट किया गया।

Next Post

सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी सडक़ों की हालत खस्ता

Sun Mar 1 , 2026
काम पूरा होने के बाद ना तो सडक़ का ठीक से भराव ना ही रिपेयर करवाई उज्जैन, अग्निपथ। शहर में टाटा कंपनी द्वारा सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई कई सडक़ों को दुरुस्त नहीं करवाया गया है। ऐसे में यह रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। […]

Breaking News