उज्जैन, अग्निपथ। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल और महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महाप्रभु की बैठक पर भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। मंडल के संस्थापक संयोजक विट्ठल नागर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बरसाना की तर्ज पर होली खेली गई, जिससे पूरा वातावरण ब्रजमय हो गया।
5 क्विंटल फूलों और गुलाल से महका आयोजन
मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि आयोजन में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर फाग उत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने 5 क्विंटल फूल और 25 किलो विशेष रंगों के गुलाल से होली खेलकर उल्लास का वातावरण निर्मित कर दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सभी साक्षात बरसाना में होली खेल रहे हों।
आयोजन में प्रमुख जन रहे मौजूद
इस अवसर पर श्री वल्लभ वैष्णव मंडल अध्यक्ष आनंद पुरोहित, कोषाध्यक्ष मनीष नागर, सचिव जयेश श्रॉफ, युवा मंडल अध्यक्ष अमित नागर, कोषाध्यक्ष नितिन नीमा, सचिव अमर दिसावल, महिला मंडल अध्यक्ष नूपुर नीमा, कोषाध्यक्ष कामिनी शाह, सचिव मनीषा नागर, समन्वयक राजेंद्र शाह, विशाल नीमा और हेतल शाह उपस्थित थे।
कार्यक्रम संयोजन में योगेश नीमा, अशोक अग्रवाल, अमीष नीमा, अल्नेश नीमा, पीयूष नागर, रितेश नागर, अंतेश नीमा, पिंकी नागर, पूनम गर्ग, चहेती राणा और माधुरी शाह ने सक्रिय भूमिका निभाई।
