आर्मेनिया में फंसी उज्जैन की पहलवान प्रियांशी प्रजापत की वतन वापसी, मुख्यमंत्री ने की मदद

उज्जैन, अग्निपथ। आर्मेनिया में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भाग लेने गई मध्य प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत पिछले चार दिनों से युद्ध के हालातों के कारण वहां फंस गई थीं। अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करते हुए खिलाड़ी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री ने महिला पहलवान से लाइव बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और जरूरी प्रयासों के बाद गुरुवार को उनकी भारत वापसी कराई।

युद्ध के कारण दुबई के रास्ते वापसी में आई बाधा

उज्जैन की प्रियांशी प्रजापत 24 से 28 फरवरी तक आर्मेनिया में आयोजित वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खेलने गई थीं, जहाँ वे मध्य प्रदेश से टीम का हिस्सा रहने वाली एकमात्र खिलाड़ी थीं। प्रियांशी को 1 मार्च को दुबई के रास्ते भारत वापस आना था, लेकिन दुबई में मिसाइल गिरने और युद्ध के बिगड़े हालातों के कारण उड़ानें बंद हो गईं, जिससे उनकी वापसी संभव नहीं हो पा रही थी।

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से नया रूट तैयार

बेटी के फंसने के बाद प्रियांशी के पिता ने मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रियांशी से ऑनलाइन बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया, जिसके तहत उन्हें आर्मेनिया से तुर्की और कजाकिस्तान के रास्ते भारत लाया गया। गुरुवार सुबह प्रियांशी सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गई हैं।

Next Post

पीपलीनाका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का विरोध: विधायक कार्यालय का घेराव, महिलाओं का फूटा गुस्सा

Thu Mar 5 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन के पीपलीनाका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए लगाए गए निशानों और नगर निगम द्वारा दिए गए नोटिस के बाद गुरुवार को स्थानीय रहवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। लगभग 400 की संख्या में एकत्रित हुए रहवासियों ने विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा के आगर रोड स्थित कार्यालय का घेराव […]

Breaking News