जनगणना कार्य में लापरवाही पर दो शिक्षक निलंबित

निलंबित, suspend, निलंबन

नलखेड़ा, अग्निपथ। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अपर कलेक्टर आर.पी. वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनगणना-2027 हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के मध्य आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण सत्र में शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय खेमा खेड़ी के सहायक शिक्षक रामलाल मालवीय एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय टिकोन के शिक्षक बाबूलाल भिलाला बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसे कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड कार्यालय बड़ौद रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Next Post

शादी से पहले खौफनाक साजिश: शाजापुर में पुराने मंगेतर ने मचाया तांडव, दूल्हे की फसल रौंदी और मांगी 3 तोला सोने की रंगदारी

Thu Apr 16 , 2026
शाजापुर, अग्निपथ। जिले में एक शादी की शहनाइयों के गूंजने से पहले ही साजिश और आतंक का ऐसा खेल शुरू हुआ जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। आगामी 27 अप्रैल को होने वाले एक विवाह में पुराने मंगेतर ने किसी फिल्मी विलेन की तरह एंट्री मारी है। आरोपी […]
mahila thane me police station women

Breaking News