सुसनेर नगर परिषद उप चुनाव: मतदाताओं की खामोशी से बढ़ी प्रत्याशियों की धड़कनें, किसके सिर सजेगा सेहरा?

सुसनेर नगर परिषद उप चुनाव

भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस का सीधा जनसंपर्क

सुसनेर, अग्निपथ। सुसनेर नगर परिषद उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नगर में सघन जनसंपर्क कर रहे हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस प्रत्याशी बिना किसी बड़े शक्ति प्रदर्शन के सीधे मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क साध रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी मतदाताओं को साधने में लगे हैं। दोनों ही दल मतदाताओं को रिझाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

चुप्पी साधे बैठा मतदाता, दिग्गजों की एंट्री का इंतजार

वर्तमान में सुसनेर नगर परिषद उप चुनाव प्रचार में दोनों ही दलों के बड़े नेताओं की मौजूदगी देखने को नहीं मिली है। नगरवासी प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन और सोशल मीडिया पोस्टों पर चटकारे ले रहे हैं, लेकिन जब मतदाताओं का रुझान जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। मतदाताओं की इस रहस्यमयी खामोशी ने दोनों ही खेमों की चिंता बढ़ा दी है।

सुसनेर नगर परिषद उप चुनाव  29  को मतदान और 3 अक्टूबर को आएगा फैसला

चुनाव प्रचार के लिए अब मात्र छह दिनों का समय शेष रह गया है। नगर की जनता दोनों दलों के नेताओं के चुनावी दावों और नगर विकास के वादों को परख रही है। मतदाता किस उम्मीदवार को नगर विकास के लिए उपयुक्त मानते हैं, इसका खुलासा 29 सितंबर को मतदान के दिन होगा। वहीं, 3 अक्टूबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि खामोश जनता ने किसके सिर जीत का सेहरा बांधा है।

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष का उपचुनाव 29 सितंबर को, सरगर्मी बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में हादसे में युवक की मौत, अस्पताल लेकर पहुंचे दोस्तों से परिजनों ने की मारपीट

Tue Sep 22 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा थाना क्षेत्र अंतर्गत मक्सी रोड गरोठ पुलिया पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक्टिवा सवार युवक की असमय मौत हो गई। सेठी नगर निवासी लक्की धाकड़ और रामा लोहार अपने साथी छाया नगर निवासी शैलेंद्र कुशवाह के साथ करौंदिया स्थित शराब दुकान पर […]

Breaking News