महाकाल मंदिर में रील बनाना इंदौर विधायक के बेटे को पड़ा भारी, 1 साल तक प्रोटोकॉल दर्शन पर लगा प्रतिबंध

महाकाल मंदिर में सावन के पहले रविवार

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर के नियमों की अनदेखी करना इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला को बेहद महंगा पड़ गया है। मंदिर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए रुद्राक्ष शुक्ला को मिलने वाली प्रोटोकॉल दर्शन सुविधा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद अब आगामी 1 वर्ष तक उन्हें अतिविशिष्ट द्वार से प्रवेश नहीं मिल सकेगा और आम श्रद्धालुओं की तरह ही कतार में लगकर बाबा महाकाल के दर्शन करने होंगे।

सुरक्षाकर्मियों पर गिरी गाज, एजेंसी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना

बीते दिनों मंदिर परिसर में प्रवेश और दर्शन के दौरान रुद्राक्ष शुक्ला ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए न केवल प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बनवाई थी, बल्कि उस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित भी कर दिया था। मंदिर प्रशासन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और इसे मंदिर की मर्यादा तथा सुरक्षा नियमों के विरुद्ध माना। प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले 3 सुरक्षाकर्मियों को शुक्रवार को ही निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही संबंधित सुरक्षा एजेंसी पर भी कड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है।

पहले भी कई बार तोड़ चुके हैं मंदिर के नियम

यह पहला अवसर नहीं है जब विधायक पुत्र ने नियमों को ताक पर रखकर मंदिर में प्रवेश किया हो। इससे पूर्व भी वे कई बार मंदिर की व्यवस्थाओं और नियमों को धता बता चुके हैं। हालांकि, प्रशासन द्वारा उनके विरुद्ध इतने बड़े स्तर पर की गई यह पहली दंडात्मक कार्रवाई है, जिसे एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

सूर्यमुखी मंदिर के समीप बनेगा नया मोबाइल लॉकर

इस घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने का निर्णय लिया गया है। प्रोटोकॉल के तहत आने वाले अतिविशिष्ट दर्शनार्थियों के लिए अब सभा मंडप के समीप स्थित सूर्यमुखी हनुमान मंदिर के पास नया मोबाइल लॉकर बनाया जाएगा। यदि कोई अतिविशिष्ट श्रद्धालु मंदिर के भीतर तक मोबाइल लेकर आता है, तो सुरक्षाकर्मी उनके फोन इस लॉकर में सुरक्षित रखवाएंगे।

मूल दोषी मंदिर के निरीक्षक, गार्डों की बर्खास्तगी महज दिखावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महानायक अमिताभ बच्चन के 'जलसा' बंगले पर घमासान

Sat Nov 14 , 2026
 भाई अजिताभ की पत्नी ने जया बच्चन के मालिकाना हक को दी चुनौती मुंबई, अग्निपथ। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित मशहूर बंगले ‘जलसा’ के मालिकाना हक को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला ने इस […]
अमिताभ बच्चन

Breaking News