21 स्वर्ण सहित 57 पदक जीतकर उज्जैन बना राज्य स्तरीय शालेय जिमनास्टिक चैंपियन

इंदौर में आयोजित स्पर्धा के सभी आयु वर्गों में किया क्लीन स्वीप, विजेता खिलाडिय़ों का शहर आगमन पर हुआ सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय शालेय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में उज्जैन दल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की है। दल ने बालक और बालिका वर्ग के 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु समूह में टीम चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। उज्जैन के खिलाडिय़ों ने स्पर्धा में 21 स्वर्ण, 17 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 57 पदक जीते।

प्रतियोगिता के व्यक्तिगत मुकाबलों में बालक 14 वर्ष आयु वर्ग में हर्षकेश परमार ऑलराउंड चैंपियन प्रथम और निहाल सिंह राजपूत द्वितीय रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग में अनुराग डांगी प्रथम व अथर्व डोडिया द्वितीय, जबकि 19 वर्ष आयु वर्ग में सोमेश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिका 14 वर्ष आयु वर्ग में ऑलराउंडर चैंपियन जान्हवी जाधव व सपना सावंत प्रथम तथा लक्षिता मेवाड़ा द्वितीय रहीं। 17 वर्ष आयु वर्ग में चित्रांशी लछेटा ऑलराउंड चैंपियन द्वितीय रहीं।

स्पर्धा में उज्जैन दल के जनरल मैनेजर हरीश चौहान थे। निर्णायक के रूप में नरेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, हार्दिका सिंह और रिया चौधरी मौजूद रहे, वहीं कोच व मैनेजर की भूमिका प्रवीण सिंह गौतम, मनीष जाधव, मुकेश जाधव और महेंद्र सिंह राजपूत ने निभाई।

पदाधिकारियों और अतिथियों ने दी बधाई

विजेता खिलाडिय़ों, कोच और निर्णायकों का शहर लौटने पर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान जिला जिमनास्टिक संगठन के संरक्षक नारायण यादव, संस्था अध्यक्ष सावन बजाज, कालिदास कन्या कॉलेज की प्राचार्य वंदना गुप्ता, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आरएल वर्मा और संस्था सचिव ओपी शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम को बजाज, देवड़ा और गुप्ता ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय जौहरी ने किया तथा आभार नरेंद्र श्रीवास्तव ने माना।

समारोह में मनोहर शर्मा, मानसिंह गुर्जर, सुनील कुशवाह, दिलीप मेवाड़ा, निलेश परमार और सपन सावंत सहित कई अभिभावक उपस्थित थे। खिलाडिय़ों की इस सफलता पर संस्था की संरक्षक कलावती यादव, नवीन आर्य, दिलीप चौहान, राजकुमार सोलंकी, अविनाश श्रीवास, लखन देवड़ा, अनिरुद्ध गौर, अविनाश देवधरे, वैभव मालवीय, तन्मय भावसार, नयन वर्मा और जयंत गिरी ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News