वैक्सिनेशन के लिए अभी और इंतजार

18 प्लस रजिस्ट्रेशन के लिए स्लाट कब खुलेगा निश्चित नहीं, कई लोग रजिस्ट्रेशन करवाने से वंचित

उज्जैन, अग्निपथ। स्वास्थ्य विभाग ने 18 प्लस वालों का रजिस्ट्रेशन करवाना और वैक्सीनेशन तो शुरू करवा दिया है। लेकिन युवा और अधेड़ लोगों को रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी आ रही है। कई लोग तो विगत एक सप्ताह से अधिक समय से रजिस्ट्रेशन करने के लिए मोबाइल खोलकर बैठे हैं। ऐसे में यदि स्लाट खुलने का समय और तारीख पूर्व में ही घोषित कर दी जाए तो इस परेशानी से लोगों को निजात तो मिलेगी। कोरोना संक्रमण पर भी लगाम लगेगी।

जानकारी में आया है कि कोविन ऐप और आरोग्य सेतु ऐप पर 18 प्लस वाले रजिस्ट्रेशन करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनको खाली स्लाट नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि कई युवा और अधेड़ 1 मई से ही रजिस्ट्रेशन करने के प्रयास कर रहे हैं। उनका अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। ऐसा उज्जैन जिले में ही हो रहा है। बाकी भोपाल में तो कलेक्टर द्वारा स्लाट खुलने की अधिसूचना पहले ही जारी की जा रही है। ऐसे में वहां के युवा और अधेड़ का रजिस्ट्रेशन आसानी से हो रहा है।

उज्जैन शहर के स्लाट 15 मई तक के बुक हो चुके हैं। अब 17 मई का रजिस्ट्रेशन होना है। ऐसे में कब स्लाट खुल जाएं और पहले ही रजिस्ट्रेशन हो जाएं, कहा नहीं जा सकता। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले एक युवा ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह 1 मई से रजिस्ट्रेशन करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन कब स्लाट खुल जाता है और फुल हो जाता है। मालूम नहीं हो पाता।

हमेशा मोबाइल लेकर रजिस्ट्रेशन के लिए बैठा तो नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है और वह इससे सेफ होने के लिए शीघ्र कोविड वैक्सीनेशन करवाना चाहता है, लेकिन यह उज्जैन में तो संभव नहीं हो पा रहा है।

ऐन वक्त पर आता है स्लाट खोलने का आदेश

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. केसी परमार ने बताया कि भोपाल से ऐन वक्त पर जिला पंचायत सीईओ को स्लाट खोलने का आदेश आता है। इसके बाद स्लाट खोल दिए जाते हैं। तय आंकड़ों के बाद रजिस्ट्रेशन अपने आप बंद हो जाते हैं । फिर आगे की डेट के लिए आदेश आता है। ऐसे में किसी को भी बताने का समय नहीं मिल पाता। उज्जैन जिले में 19 स्थानों पर वैक्सीनेशन किए जा रहे हैं। शहर में 17 स्थान निश्चित किए गए हैं। यहां पर जाकर वैक्सीनेशन करवाया जा सकता है।

कलेक्टर करें अधिसूचना जारी

भोपाल कलेक्टर की ही तरह उज्जैन कलेक्टर भी 18 प्लस वालों के लिए स्लाट खुलने की डेट और समय जारी कर सकते हैं। भोपाल से फीड बैक लेकर इसकी तैयारी पहले ही की जा सकती है। कोरोना संक्रमण का दौर शहर में भी अपने चरम पर है। ऐसे में यदि शहर के युवा और अधेड़ अपना वैक्सीनेशन करवाना चाहते हैँं तो यह अच्छी बात है। लेकिन जब वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोग प्रेरित हो रहे हैं, तब स्लाट पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहे हैं। कलेक्टर चाहें तो पूर्व से अखबारों या स्थानीय न्यूज चैनलों पर स्लाट खुलने की डेट और समय प्रचारित प्रसारित करवा कर लोगों को इस परेशानी से निजात दिलवा सकते हैं।

इनका कहना है

कोविन ऐप या आरोग्य सेतु ऐप के रजिस्टे्रशन के लिए स्लॉट खोलने का आदेश भोपाल से ऐनवक्त पर आता है।
-डॉ. केसी परमार, जिला टीकाकरण अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span> खबरों के उस पार: </span> परमार का बढ़ता कद, यही सबका डर..!

Wed May 12 , 2021
कोरोना काल में यदि किसी नेता ने मैदान में उतरकर सबसे ज्यादा आम आदमी की मदद की है तो उस दौड़ में सबसे पहला नाम तराना विधायक महेश परमार का सामने आएगा। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अजीतसिंह ठाकुर ने भी दोस्ती का फर्ज निभाया है। […]