’रक्तदान से कम होती है हार्ट अटैक की संभावना’

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की प्राणिकी एवं जैव प्रोद्योगिकी अध्ययनशाला के तत्वावधान में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन रक्तदान का महत्व विषय पर हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विवि के कुलपति प्रो.अखिलेशकुमार पाण्डेय सहित विद्धतजनों ने विषय की प्रासंगिता पर प्रकाश डाला।

डॉ. शिवी भसीन ने बताया कि वेबीनार के मुख्य वक्ता डॉ.किरण पोरवाल,डॉ.अंजली पाण्डेय भोपाल, प्रो.अरविंद जोशी वाराणसी एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव ललित ज्वेल थे। वक्ताओं ने रक्तदान का महत्व, इसकी आवश्यकता, इसके लिए समाज में फैले अंधविश्वास को दूर करने के प्रयासों की जानकारी दी।

इसी प्रकार रक्तदान के लिए किस प्रकार से जागरूकता फैलाई जा सकती है, युवा वर्ग को कैसे जोड़ा जा सकता है,यह भी बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावनाएं कम हो जाती है। वहीं कोलेस्ट्राल तथा संघनित आयरन भी कम हो जाता है। अपने जीवन काल में कम से कम 80 बार रक्तदान किया जा सकता है। रक्त समूहों की जानकारी देते हुए उनकी उपादेयता बताई। वेबीनार में उपस्थित महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने प्रश्न भी किए, जिनका समाधान किया गया। इस वेबीनार में प्रो. लता भट्टाचार्य, डॉ.प्रशांत पुराणिक ने मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खान ने संभाला महाराज इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य का पद

Tue Jun 15 , 2021
उज्जैन। महाराजा इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य पद पर आरयू खान ने पदभार ग्रहण किया है। खान का स्वागत महाराजा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अनिल मालू, वीके लड्ढा, चित्रांगद उपाध्याय एवं स्कूल स्टॉफ ने किया। उल्लेखनीय है कि खान पूर्व में कालिदास मांटेसरी स्कूल, स्टेनफोर्ड स्कूल, इंटरनेशनल स्कूल पटना, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल […]