MP में अवैध खनन माफियाओं पर लगाम लगाने की तैयारी:खनिज मंत्री ने कहा- पुलिस पर हमले के लिए STF और होमगार्ड की मदद लेंगे, GPS लगी गाड़ियों से होगा परिवहन

उज्जैन। प्रदेश सरकारी अवैध खनन माफियाओं पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने तो 5 सदस्यीय वरिष्ठ मंत्रियों की टीम गठित की है। इसके साथ ही खनन करने वाली गाड़ियों में GPS सिस्टम लगाया जाएगा। पुलिस पर हमले को लेकर एसटीएफ और होमगार्ड की मदद ली जाएगी। इसकी स्वीकृति गृह मंत्रालय से मिली है।

बुधवार को उज्जैन पहुंचे खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जाएगी। बृजेंद्र प्रताप सिंह ने यहां पहले भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, खनिज परिवहन की गाड़ियों में GPS व APP के लिए राज्य में अन्य राज्यों में सर्वे चल रहा है। मुख्यमंत्री ने 5 वरिष्ठ मंत्रियों की टीम गठित की है, जो समय-समय पर बैठक कर रही है। अवैध खनन पर रोक लगाने व जो भी माफ़िया कर रहे है, उन पर जल्द लगाम लगाई जाएगी।

बृजेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दोपहर 1:30 बजे भोपाल से उज्जैन पंहुचे। दोपहर 3:30 बजे इंदौर के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 4 की मौत, 40 लापता;

Wed Jul 28 , 2021
हिमाचल में 9 की जान गई; अमरनाथ गुफा के पास भी बादल फटा श्रीनगर। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में भारी बारिश की वजह से अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। पानी की तेज रफ्तार और जलस्तर से जनजीवन प्रभावित हुआ। जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ के होंजर डच्चन गांव में […]

Breaking News