अभिलाषा कालोनी में लाखों की चोरी

उज्जैन। देवासरोड अभिलाषा कालोनी में सेना से रिटायर्ड अधिकारी के घर मंगलवार दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई। बदमाश वाहन लेकर आये थे, कुछ लोगों ने देखा था, लेकिन परिवार में शादी की तैयारियां चलने पर किसी को चोरों पर शंका नहीं हुई।

नागझिरी थाना क्षेत्र की अभिलाषा कालोनी में देर शाम एक मकान में चोरी की बड़ी वारदात होने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम जांच के लिये मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान सामने आया कि मकान आर्मी से रिटायर्ड अधिकारी का है।

परिवार दिन में बाजार गया था, शाम को लौटने पर उन्हें वारदात का पता चला है। चोरों ने पीछे बने मकान पर चढऩे की बाद उनके मकान की छत पर आकर टॉवर का दरवाजा तोडक़र अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे 2 से 3 लाख रुपये नगद, 2 किलो से अधिक चांदी के आभूषण, 8 से 10 तोला सोने के आभूषण चोरी किये है। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि कुछ लोगों ने उनके मकान के सामने एक वाहन खड़ा देखा था। लेकिन किसी को इस बात की शंका नहीं हुई कि मकान में चोरी की वारदात हो रही है। लाखों की चोरी होने की जानकारी मिलते ही सीएसपी और वरिष्ट अधिकारी मौके पर पहुंच गये थे।

देवउठनी ग्यारस के बाद शादी

नागझिरी टीआई जयसीराम बरडे ने बताया कि सेना से रिटायर्ड अधिकारी का नाम मनोहर पाडोलिया है। उनके बेटे की कुछ दिनों बाद शादी है। परिवार उसकी की तैयारी में सामान की खरीदारी करने के लिये बाजार गया हुआ था। बताया यह भी जा रही है कि आभूषणों के साथ बदमाश कपड़े भी ले गये हैं। बदमाशों की सं या 2 से 3 हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अन्नकूट में राजनीति...!

Tue Nov 17 , 2020
शहर के एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर में पिछले दिनों अन्नकूट का आयोजन किया गया। यह वह मंदिर है जहां किसी का कितना भी अमंगल हो रहा हो यहां आने से उसका सब मंगल ही मंगल हो जाता है। अन्नकूट की अधिकांश व्यवस्थाएं ‘‘बाबा’’ के हाथों में थी। यह पहला अवसर […]

Breaking News