उच्च शिक्षा मंत्री पहुंचे गोवर्धन सागर के श्रमदान में शामिल होने

Gordhan sagar shramdan mohan yadav 050222

उज्जैन, अग्निपथ। अंकपात मार्ग स्थित गोवर्धन सागर पर रामादल अखाड़ा परिषद की अगुवाई में 27 जनवरी से चल रहे श्रमदान अभियान में शामिल होने के लिए शनिवार को प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री डा.मोहन यादव भी पहुंचे। श्री यादव व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही श्रमदान अभियान की शुरूआत की गई थी।

शनिवार को गोवर्धन सागर तट पर रामादल अखाड़ा परिषद के संत, महंत, मंडलेश्वर के धरने का सोलहवां और श्रमदान का दसवां दिन था। रामादल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डा. रामेश्वरदास, वरिष्ठ सदस्य महंत श्री भगवान दास, महंत श्री राघवेंद्र दास, महंत श्री दिग्विजयदास सहित सभी संत-महंत प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक धरना व श्रमदान स्थल पर उपस्थित रहकर श्रमदान अभियान में जुटने वाले शहर के नागरिकों को प्रोत्साहन प्रदान कर रहे है।

शनिवार को उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने भी गोवर्धन सागर तट पर पहुंचकर साधु-संतो का आर्शिवाद प्राप्त किया। उच्चशिक्षा मंत्री डा. यादव ने इस अवसर पर कहा कि संतो की अगुवाई में होने वाला गोवर्धन सागर के कायाकल्प का काम अद्वितीय है। संतो की इस तरह के कामों में अगुवाई करने से पूरे समाज को बल मिला है।

डा. यादव ने उम्मीद जताई कि आने वाले वक्त में गोवर्धन सागर उज्जैन शहर का सबसे सुंदर पर्यटनस्थल बनेगा।गोवर्धन सागर विकास समिति की सदस्य श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी, विशाल यादव के मुताबिक शनिवार को भी गोवर्धन सागर की सफाई का काम तीव्र गति से होता रहा। बिना किसी भेद के शहर के समस्त नागरिक सागर तट पर जारी अभियान में अपनी सहभागिता निभाने पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रिपाठी हत्याकांड में 2 आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

Sat Feb 5 , 2022
प्रत्येक पर लगाया 5 लाख दस हज़ार का जुर्माना देवास, अग्निपथ। शहर के पयोनियर स्कूल चौराहे के पास डेढ़ साल पहले हुए आदर्श उर्फ सजल त्रिपाठी नामक युवक के हत्याकांड के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर पांच-पांच […]

Breaking News