ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे राजस्थान के 3 लोगों की मौत

देर रात ड्राइवर को नींद लगी, 10 घायल

बदनावर। मध्यप्रदेश के धार जिले में सड़क हादसे में राजस्थान के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी राजस्थान के निंबाहेड़ा के रहने वाले हैं। वे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए जा रहे थे। ड्राइवर को रात करीब सवा तीन बजे झपकी लग गई। इससे इको वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।

मौके पर पहुंची टोल प्लाजा एम्बुलेंस से घायलों को बदनावर के सिविल अस्पताल लाया गया है। कार में 6 बच्चे समेत 13 लोग सवार थे। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है और उन्हें रतलाम रेफर कर दिया गया है।

बदनावर टीआई सीबी सिंह के अनुसार, हादसे में 45 वर्षीय किशोर, 12 वर्षीय कमल और 40 वर्षीय रामकन्या की मौत हुई है। इसके आलावा 17 वर्षीय अनु, 40 वर्षीय गुड्डी बाई और 45 वर्षीय कौशल्या को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर किया गया है।

धार कलेक्टर आलोक सिंह का कहना है कि दर्शनार्थी ओंकारेश्वर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बदनावर के पास हाईवे पर हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम हो चुका है, जल्द ही कार्रवाई के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा हादसे में घायल हुए लोगों का समय पर इलाज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार थानों में टीआई बदले, आरक्षक से एसआई तक का भी तबादला

Thu Sep 2 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। जिले के पुलिस विभाग में एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने मामूली फेरबदल किया है। उन्होंने 62 पुलिसकर्मियों की तबादला सूची जारी की है। इनमें चार थानों में टीआई बदलने के साथ चार एसआई को भी लाइन से विभिन्न थानों में पदस्थ किया है। एसपी कार्यालय से जारी सूची अनुसार […]

Breaking News