गाइडलाइन कर दी साइडलाइन:उज्जैन में 108 साल के बुजुर्ग की तेरहवीं में 200 लोगों का बुलाया; पुलिस देख खाना छोड़कर भागे

प्रशासन गरीबों में बंटवाएगा भोजन, आयोजक के खिलाफ दर्ज होगा केस

उज्जैन। कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ़्तार और रोजाना मरीजों की हो रही मौतों के बाद भी कुछ लोग खुद के साथ साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे है। उज्जैन में जिला प्रशासन ने 20 अप्रैल से ही सार्वजनिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद भी गोला मंडी स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में 108 वर्षीय मृतक गोपीकिशन यादव की तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था। यही नहीं इस कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों को बुलाया गया था। पुलिस को देख सब भाग गए। अब यह खाना गरीबों में बंटवाएगा।

सभी के लिए खाने का इंतजाम भी सामान्य दिनों की तरह ही किया गया था। इस आयोजन की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस और तहसीलदार ने पहुंच कर कार्यक्रम को रुकवा दिया। पुलिस के पहुंचते ही खाना खा रहे लोग भाग खड़े हुए।

सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में 200 लोगों के मौजूद होने की सूचना पर माहेश्वरी धर्मशाला आए तो यहां बड़ी संख्या में लोग मिले है जो फिलहाल भाग गए है। प्रतिबन्ध के बावजूद भी आयोजन चल रह था। आयोजक महेश यादव के खिलाफ धारा 188 ,269 , 270 में मामला दर्ज किया गया है।

तहसीलदार श्रीकांत शर्मा ने बताया माहेश्वरी धर्मशाला को सील किया जा रहा है। आयोजन में बचा हुआ खाना, हम गरीबों में बंटवा देंगे। आयोजन में कांग्रेस नेता और नगर निगम के पूर्व सभापति आजाद यादव भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में धोखे का धंधा:मरीज को लगाने की जगह रेमडेसिविर इंजेक्शन रख लेती थी चरक अस्पताल की दो नर्स

Thu May 6 , 2021
युवक के जरिए ब्लैक में 20 हजार में बेच देती थीं उज्जैन। शहर में एक बार फिर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी उजागर हुई। इस बार चरक अस्पताल की दो नर्स को पकड़ा गया है। ये दोनों नर्स मरीज को लगाने की जगह इंजेक्शन अपने पास रख लेती थी। इसके बाद […]

Breaking News