जमीन की हेराफेरी, धोखाधड़ी के मामले में 4 गिरफ्तार

आगर-मालवा। आठ साल पुराने बहुचर्चित दो जमीन घोटालों में पुलिस ने 4 लोगों की गिरफ्तारी की। इनमें से दो को मुचलके पर छोड़ा गया तो एक महिला व उसके पुत्र को न्यायालय ने जेल भेजा हैं।
जानकारी के अनुसार सन् 2014 में मौके पर कम जमीन होने के बाद भी ज्यादा की रजिस्ट्री कराने के मामले में प्रकरण दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी पंकज अटल व सुमित अटल की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस ने दोनों भाईयों की शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों भाइयों ने न्यायालय से अग्रिम जमानत ले रखी थी। पुलिस ने अग्रिम जमानत संबंधी दस्तावेज देखने के बाद दोनों को 35-35 हजार रूपए के मुचलके पर छोड़ दिया।

इसी प्रकार सन् 2013 में हुए बहुचर्चित नार्दन इंडिया चर्च के भूमि घोटाले में राजस्व विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। इस मामले में एक महिला व उसके पुत्र की गिरफ्तारी शेष थी। पुलिस ने महिला व उसके पुत्र अशोक सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिस पर न्यायालय में दोनों को जेल भेज दिया।

ज्ञात हो कि आगर जिला बनने के पश्चात भूमि घोटाले करने वालों पर तत्कालीन अधिकारियों ने प्रभावी कार्रवाई की थी। लेकिन बाद में आए अधिकारियों सुस्त कार्यप्रणाली के चलते ये प्रकरण लम्बित थे। जिसके कारण भी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी शेष थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारी बारिश के चलते लखुंदर नदी में पहली बार आया पानी, कुंडालिया बांध के दो गेट खोले

Fri Jul 23 , 2021
मां बगलामुखी पहुंच मार्ग भी हुआ बंद, कई ग्रामों का नलखेड़ा से संपर्क टूटा नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश का पानी कई घरों में घुस गया। वहीं मां बगलामुखी मार्ग स्थित नाले की […]

Breaking News