जोबट में हुई भाजपा की जीत से प्रदेश की राजनीति में दत्तीगांव का कद बढ़ा

बदनावर में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जीत का मनाया जश्न

बदनावर, अग्निपथ। जोबट विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत की जीत के बाद बदनावर विधायक एवं प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का कद प्रदेश की राजनीति में बढ़ गया है। उपचुनाव के रणनीतिकार के रूप में राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बीते कई दिनों से जोबट में डेरा डाले हुए थे।

राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव
राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव

मध्यप्रदेश में तीन विधानसभा सीटों जोबट, रेगांव व पृथ्वीपुर एवं खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा का उपचुनाव में से जोबट पर पूरे प्रदेश की नजर थी। जोबट विधानसभा सीट कांग्रेस का अभेद गढ़ मानी जाती है। किंतु अलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री दत्तीगांव इस उपचुनाव को लेकर बीते कई दिनों से जोबट में डेरा डाले हुए थे। कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले जोबट में कांग्रेस को हराने के लिए वहां की कद्दावर नेता सुलोचना रावत व उनके बेटे विशाल रावत को कांग्रेस से भाजपा में लाने वाले राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ही थे। सुलोचना एवं विशाल को भाजपा में लाकर भाजपा ने उपचुनाव में सुलोचना पर दांव लगाकर मैदान में उतारा था। पूरे उपचुनाव में मुख्य रणनीतिकार के रुपए दत्तीगांव उबरे थे।

जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते दत्तीगांव की साख उपचुनाव में लगी हुई थी। दत्तीगांव के साथ ही प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओमप्रकाश सकलेचा भी बीते कई दिनों से जोबट के उपचुनाव में लगे हुए थे। जोबट उपचुनाव में भाजपा की हुई इस विजयी से निश्चित रूप से प्रदेश की राजनीति में राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का कद बढ़ गया है।

जोबट में भाजपा की जीत पर बदनावर में मनाया जश्न, मिठाई बांटी

उधर जोबट के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत की जीत पर बदनावर में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया। जोबट में भाजपा की विजयीश्री होने पर स्थानीय बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने जमकर आतिशबाजी कर नारेबाजी की।

ढोल ढमाकों के साथ कार्यकर्ता उत्साहित होकर जमकर थिरके व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सोनी, ईश्वरलाल पाटीदार, चंद्रभानसिंह सोलंकी, प्रजेंद्र भट्ट, जय सूर्या, विजयसिंह पँवार, सुरेश पटेल, विजय ग़ोयल, संतोष राव, बसंत खारोल, जितेंद्र मोदी, गजेंद्रसिंह डोडिया, मितेश शर्मा, सतीष श्रीवास्तव, शुभम शर्मा, सन्तोष चौहान, सौरभ जैन, दीपक जाधव, गणेश नागरू, विवेक पाटीदार, लोकेंद्रसिंह पंवार, निशांतसिंह भाटी, सतीश मुंदडा, वीरेंद्रसिंह पँवार, प्रवीण चावला, चिंटू पहलवान, यश यादव, मनोज सोलंकी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने जोबट उपचुनाव में भाजपा की हुई जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाहरी नंबर के वाहनों की खरीदी से बचने लगे लोग,पुलिस जांच से घबराए

Wed Nov 3 , 2021
पुलिस ने चोरी के वाहनों के शक में की थी कार्रवाई, 10 वाहनों के मामलों में मिली थी गड़बड़ी उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश के बाहर के नंबर के वाहनों की खरीदी बिक्री को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बाद अब लोग ऐसे वाहनों को खरीदने से बचने लगे हैं। वहीं जिन […]

Breaking News